[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Bajra Vej Thepla: कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर लेवल और पेट भी देर तक भरा हुआ, इस रेसिपी के साथ परिवार को दें एक हेल्दी और टेस्टी सरप्राइज

Bajra Vej Thepla: कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर लेवल और पेट भी देर तक भरा हुआ, इस रेसिपी के साथ परिवार को दें एक हेल्दी और टेस्टी सरप्राइज

0
Bajra Vej Thepla: कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर लेवल और पेट भी देर तक भरा हुआ, इस रेसिपी के साथ परिवार को दें एक हेल्दी और टेस्टी सरप्राइज
बाजरा वेज थेपला AI generated image

Bajra Vej Thepla: अगर आप सुबह के नाश्ते में कुछ ऐसा ट्राय करना चाहते हैं जो सिर्फ हेल्दी न हो बल्कि टेस्टी और मिनटों में तैयार भी हो जाए तो बाजरा वेज थेपला आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस है. बाजरा न्यूट्रिशन से लोडेड अनाज है जिसे खासतौर पर सर्दियों के दिनों में खाया जाता है. सर्दियों के इन दिनों में यह आपके शरीर को अंदर से गर्माहट ही नहीं देता है बल्कि आपके डाइजेशन को भी बेहतर बनाता है. जब आप इसमें फ्रेश सब्जियां मिलाते हैं तो इसका स्वाद और फायदा चार गुना बढ़ जाता है. आप इस थेपले को बच्चों के टिफिन, ऑफिस के लंच बॉक्स और अगर कहीं ट्रैवल कर रहे हैं तो उस दौरान खाने के लिए भी तैयार कर सकते हैं. जब आप इसे अपने डाइट में शामिल करते हैं तो यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है और लंबे समय तक पेट भरा रखता है. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की सबसे आसान रेसिपी.

बाजरा वेज थेपला बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • बाजरा आटा – 1 कप
  • गेहूं का आटा – आधा कप
  • कद्दूकस की हुई गाजर – आधा कप
  • बारीक कटी शिमला मिर्च – एक चौथाई कप
  • बारीक कटा प्याज – 1 छोटा
  • अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट – 1 चम्मच
  • दही – 2 चम्मच
  • हल्दी पाउडर – एक चौथाई चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – स्वादानुसार
  • धनिया पाउडर – 1 चम्मच
  • अजवाइन – आधा चम्मच
  • नमक – स्वाद के अनुसार
  • तेल – जरूरत के अनुसार
  • हरा धनिया – बारीक कटा हुआ

यह भी पढ़ें: Corn Dahi Kebab: कम तेल में बनने वाला सॉफ्ट एंड क्रिस्पी स्नैक, शाम की भूख मिटाने के लिए आज ही ट्राय करें कॉर्न दही कबाब

बाजरा वेज थेपला बनाने की आसान रेसिपी

  • बाजरा वेज थेपला बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में बाजरा आटा और गेहूं का आटा छान लें. इसके बाद इसमें गाजर, शिमला मिर्च, प्याज, हरा धनिया और सभी सूखे मसाले डालें. अब इसमें अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट और दही मिलाकर इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें.
  • अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सॉफ्ट लेकिन कसा हुआ आटा गूंध लें. इसके बाद आटे को ढककर 10 से 15 मिनट के लिए रख दें ताकि बाजरा अच्छी तरह सेट हो जाए.
  • अब आटे से मीडियम साइज की लोइयां बनाएं और सूखे आटे की मदद से गोल थेपले बेल लें. इसके बाद तवा गर्म करें और हल्का तेल लगाकर थेपला दोनों तरफ से गोल्डन और क्रिस्पी होने तक सेंक लें. एक-एक करके इसी तरह सारे थेपले तैयार कर लें.

बाजरा वेज थेपला को परोसने का तरीका

बाजरा वेज थेपला को आप हरी चटनी, दही या अचार के साथ परोस सकते हैं. बता दें बाजरा वेज थेपला को गर्मागर्म खाने में सबसे ज्यादा मजा आता है, लेकिन ठंडा होने पर भी इसका स्वाद खराब नहीं होता है.

बाजरा वेज थेपला बनाने के लिए कुछ खास टिप्स

अगर आप थेपले को और सॉफ्ट बनाना चाहते हैं, तो आटे में थोड़ा सा घी भी मिला सकते हैं. चाहें तो इसमें मेथी या पालक भी मिलाकर इसका पोषण और बढ़ाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Oats Veg Khichdi: 20 मिनट में बनाएं सुपर हेल्दी और टेस्टी ओट्स वेज खिचड़ी, वजन घटाने और डायबिटीज मरीजों के लिए परफेक्ट मील

Previous article AI सेक्टर से जुड़ी यह खबर पढ़कर आपका दिल गार्डेन-गार्डेन हो जाएगा
Next article स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा लगाने की मांग
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel