[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style शेफ के स्टाइल टमाटर करी रेसिपी, घर पर बनाएं स्वादिष्ट मसालेदार सब्जी

शेफ के स्टाइल टमाटर करी रेसिपी, घर पर बनाएं स्वादिष्ट मसालेदार सब्जी

0
शेफ के स्टाइल टमाटर करी रेसिपी, घर पर बनाएं स्वादिष्ट मसालेदार सब्जी
टमाटर करी (Image: AI Generated)

Quick Tomato Curry Recipe: अगर आप कम समय में स्वादिष्ट सब्जी बनाना चाहते हैं, तो टमाटर करी एक बेहतरीन विकल्प है. इंस्टाग्राम पर Amaa’s Kitchen ने हाल ही में यह आसान और झटपट बनने वाली टमाटर करी की रेसिपी साझा की है. यह करी साधारण मसालों से बनती है और रोटी, पराठा या चावल के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है.

टमाटर करी बनाने के लिए जरूरी समान 

  • 4–5 पके हुए टमाटर
  • 1 मध्यम आकार का प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • 3–4 लहसुन की कलियां
  • 1 हरी मिर्च
  • 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच जीरा
  • नमक स्वादानुसार
  • 2 बड़े चम्मच तेल
  • हरा धनिया (गार्निश के लिए)

कैसे करें टमाटर करी तैयार 

  • सबसे पहले टमाटरों को धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें. अब कढ़ाई में तेल गरम करें और उसमें जीरा डालकर तड़कने दें. इसके बाद बारीक कटा हुआ प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें.
  • अब इसमें लहसुन और हरी मिर्च डालकर थोड़ी देर भूनें. फिर हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालकर मसालों को अच्छे से मिला लें. इसके बाद कटे हुए टमाटर डालें और नमक मिलाकर ढककर 5–7 मिनट तक पकाएं ताकि टमाटर नरम होकर ग्रेवी जैसा बन जाए.
  • जब टमाटर अच्छी तरह गल जाएं और मसाले तेल छोड़ने लगें, तब थोड़ा पानी डालकर करी को 2–3 मिनट और पकाएं. अंत में ऊपर से हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें.
  • गरमा-गरम टमाटर करी को रोटी, पराठा या सादे चावल के साथ परोसें. इसका खट्टा-मसालेदार स्वाद खाने का मज़ा और बढ़ा देता है.
  • यह रेसिपी उन लोगों के लिए भी परफेक्ट है जो कम सामग्री में जल्दी बनने वाली स्वादिष्ट सब्जी ढूंढ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Besan Ka Halwa: स्वाद से भरा है बेसन का हलवा, बच्चा भी कहेगा- मम्मी फिर से बना दो

यह भी पढ़ें: Shahi Toast Recipe: मीठे पलों को दें मिठास, रॉयल अंदाज में घर पर बनाएं लाजवाब शाही टोस्ट

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel