[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style इन 3 तरह के लोगों से रहें हमेशा सावधान, भरोसा करने पर हो सकता है बड़ा नुकसान

इन 3 तरह के लोगों से रहें हमेशा सावधान, भरोसा करने पर हो सकता है बड़ा नुकसान

0
इन 3 तरह के लोगों से रहें हमेशा सावधान, भरोसा करने पर हो सकता है बड़ा नुकसान
किन लोगों पर आपको भरोसा नहीं करना चाहिए AI image

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय के सबसे ज्ञानी और एक महान विद्वान व्यक्ति के तौर पर भी देखा जाता है. उनकी बताई गयी बातें हमें आज भी जीवन में सही फैसले लेने में मदद करती हैं. कहा जाता है अगर किसी भी इंसान को एक सुखद, सफल और परेशानियों से मुक्त जीवन चाहिए तो उसे चाणक्य की बताई बातों का पालन जरूर करना चाहिए. अपनी नीतियों में आचार्य चाणक्य कहते हैं कि आपको जीवन में कभी भी हर व्यक्ति पर आंख बंद करके भरोसा नहीं करना चाहिए. यह एक गलत आदत और इसकी वजह से भरोसा करने के बाद आपको धोखे और परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनपर आपको काफी ज्यादा सोच-समझकर भरोसा करना चाहिए. चलिए इनके बारे में जानते हैं विस्तार से.

चाणक्य नीति का यह खास श्लोक

अपनी नीतियों में आचार्य चाणक्य कहते हैं कि, “नखिनां च नदीनां च शृंगिणां शस्त्रपाणिनाम्। विश्वासो नैव कर्तव्यः स्त्रीषु राजकुलेषु च॥” इस श्लोक का अर्थ होता है, नाखून वाले जानवर, तेजी से बहने वाली नदियां, सींग वाले जानवर, अपने साथ हथियार रखने वाले लोग, सत्ता से जुड़े लोग और कुछ हालातों में दूसरों पर बिना सोचे-समझे कभी भी भरोसा नहीं करना चाहिए. आपको इन चीजों से हमेशा ही सावधान रखना चाहिए क्योंकि इसी में आपकी समझदारी होती है. वे कहते हैं कि इनका व्यवहार कब बदल जाए, इसका अंदाजा लगाना किसी के लिए काफी ज्यादा कठिन हो जाता है.

यह भी पढ़ें: इन 4 लोगों की सलाह बदल सकती है आपकी जिंदगी, जीवन में चाहिए सही दिशा तो जरूर जानें

हथियार रखने वाले लोगों से रहें सावधान

आचार्य चाणक्य के अनुसार जो भी लोग अपने साथ हथियार रखेत हैं या फिर जिनका स्वभाव काफी ज्यादा आक्रामक होता है, उनपर कभी भरोसा नहीं करना चाहिए. आपके लिए बेहतर होगा कि आप इनसे जितना हो सके दूरी बनाकर रखें. इस तरह के लोगों का गुस्सा या बर्ताव कब खतरनाक हो जाए, इसका अंदाजा कभी लगाया नहीं जा सकता है. अगर आप इनके साथ बात-व्यवहार कर रहे हैं तो आपको काफी ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है.

सत्ता और ताकत वाले लोगों पर भरोसा

चाणक्य नीति के अनुसार जो भी लोग सत्ता, पॉलिटिक्स या फिर बड़े पद से जुड़े हुए होते हैं, उनका व्यवहार कई बार हालात के अनुसार बदल सकता है. आचार्य चाणक्य के अनुसार इस तरह के लोगों के साथ रिश्ता रखते समय सिर्फ सावधानी नहीं बल्कि समझदारी भी उतनी ही जरूरी होती है. इन लोगों पर आंखें बंद करके भरोसा करना आपके लिए आगे चलकर नुकसान का कारण बन सकता है.

स्वभाव से आक्रामक लोगों से दूरी रखना बेहतर

कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनका स्वभाव काफी ज्यादा आक्रामक और गुस्सैल किस्म का होता है. इस तरह के लोगों के साथ रहने से कई बार छोटी-छोटी बातों पर भी विवाद हो सकता है. चाणक्य नीति के अनुसार ऐसे लोगों से ज्यादा नजदीकी बढ़ाने से आपको हर कीमत पर बचना चाहिए. इस तरह के लोगों से आप जितना दूर रहेंगे आपके लिए उतना ही बेहतर होगा.

यह भी पढ़ें: ये 3 आदतें समाज में आपकी इज्जत खत्म कर देती हैं, चाणक्य नीति में छिपा है सम्मान पाने का राज

Previous article नाना पाटेकर ने किया OTT डेब्यू, राजनीतिक थ्रिलर ‘संकल्प’ में दिखा पावर और स्ट्रैटेजी का खेल
Next article शेफ के स्टाइल टमाटर करी रेसिपी, घर पर बनाएं स्वादिष्ट मसालेदार सब्जी
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel