[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Dry Fruit Laddu With Jaggery: गुड़ वाले ड्राई फ्रूट लड्डू हैं स्वाद में लाजवाब, सर्दियों में आप भी जरूर करें ट्राई

Dry Fruit Laddu With Jaggery: गुड़ वाले ड्राई फ्रूट लड्डू हैं स्वाद में लाजवाब, सर्दियों में आप भी जरूर करें ट्राई

0
Dry Fruit Laddu With Jaggery: गुड़ वाले ड्राई फ्रूट लड्डू हैं स्वाद में लाजवाब, सर्दियों में आप भी जरूर करें ट्राई
गुड़ वाले ड्राई फ्रूट लड्डू (AI Image)

Dry Fruit Laddu With Jaggery: सर्दियों के मौसम में आप भी गुड़ से घर पर मिठाई बनाने की सोच रहे हैं तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें. इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे कुछ ही स्टेप्स में आप आसानी से ड्राई फ्रूट लड्डू को बना सकते हैं. अगर आप भी बाजार की मिठाइयां खाना पसंद नहीं करते हैं और घर पर शुद्ध मिठाई बनाना चाहते हैं तो ये लड्डू एक अच्छा ऑप्शन है. ये लड्डू खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं और बच्चों से लेकर बड़े सभी इन्हें पसंद करेंगे. 

गुड़ वाले ड्राई फ्रूट लड्डू बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • गुड़- 1 कप
  • बादाम- आधा कप
  • काजू- आधा कप
  • किशमिश- 2-3 बड़े चम्मच
  • अखरोट- 2 चम्मच छोटे टुकड़े में कटे हुए
  • मखाना- आधा कप
  • घी- 3 बड़े चम्मच
  • इलायची पाउडर- 1 छोटा चम्मच

गुड़ वाले ड्राई फ्रूट लड्डू को कैसे तैयार करें?

  • लड्डू तैयार करने के लिए सबसे पहले आप एक कड़ाही में मखाना को भूनें और इसे एक प्लेट में निकाल लें. इसके बाद आप बादाम, काजू और अखरोट को भी डालकर भूनें. इसे भी प्लेट में निकाल लें. मिक्सी जार में आप मखाना, काजू, बादाम और अखरोट को डालकर दरदरा पीस लें. इस मिश्रण को अलग निकाल कर रख लें. 
  • अब आप एक कड़ाही को गर्म करें और इसमें 2 चम्मच पानी को डाल दें. इसके बाद आप कद्दूकस किया हुआ गुड़ को डाल दें. गुड़ जब पिघल जाए तब आप इसमें घी और इलायची पाउडर को डाल दें. गुड़ जब उबलने लगे तब आप इसमें तैयार मिश्रण को डालकर अच्छे से मिला लें. मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें. 
  • अब आप अपने हाथों में थोड़ा सा घी लगा लें और मिश्रण से छोटे-छोटे लड्डू को तैयार कर लें. 

यह भी पढ़ें- Winter Special Bathua Paneer Paratha: सब करेंगे तारीफ, जब सर्दियों में नाश्ते में बनाएंगे बथुआ पनीर पराठा

यह भी पढ़ें- Winter Special Gobhi Pakora Recipe: सर्दियों में दोस्तों के लिए स्नैक्स में बनाएं गोभी के पकौड़े, चटनी के साथ करें सर्व

Previous article आज सोना खरीदने की सोच रहे हैं? घर से निकलने से पहले देख लें 15 जनवरी के ये ताजा रेट्स
Next article Skoda Kushaq Facelift से लेकर Renault Duster तक, जनवरी 2026 में लॉन्च होंगी ये 5 नई SUVs, देखें पूरी लिस्ट
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel