[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile Skoda Kushaq Facelift से लेकर Renault Duster तक, जनवरी 2026 में लॉन्च होंगी ये 5 नई SUVs, देखें पूरी लिस्ट

Skoda Kushaq Facelift से लेकर Renault Duster तक, जनवरी 2026 में लॉन्च होंगी ये 5 नई SUVs, देखें पूरी लिस्ट

0
Skoda Kushaq Facelift से लेकर Renault Duster तक, जनवरी 2026 में लॉन्च होंगी ये 5 नई SUVs, देखें पूरी लिस्ट
Renault Duster (Pic-X)

January 2026 New SUV Launch List: कैलेंडर ईयर 2025 में जबरदस्त बिक्री दर्ज करने के बाद भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री अब जनवरी 2026 में कई नए और दमदार मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है. साल की शुरुआत नई Mahindra XUV 7XO और 2026 Tata Punch के लॉन्च से हो चुकी हैं, लेकिन कंपनियां अभी यहीं रुकने वाली नहीं हैं. आने वाले दिनों में Skoda Kushaq फेसलिफ्ट से लेकर नई Renault Duster तक कुल पांच नई SUV लॉन्च होने वाली हैं. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट (Skoda Kushaq Facelift)

Skoda Kushaq कंपनी की India 2.0 सीरीज की एक सफल कार रही है, जो नए MQB-A0-IN प्लेटफॉर्म पर बनी है. जून 2021 में लॉन्च होने के बाद से इसमें ज्यादा बदलाव नहीं किए गए थे. लेकिन अब Skoda 19 जनवरी को भारत में नई अपडेटेड Kushaq लॉन्च करने की तैयारी में है. इस बार इसमें पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा, नया लुक और कई दूसरे अपडेट मिलने की उम्मीद है.

टोयोटा अर्बन क्रूजर EV (Toyota Urban Cruiser EV)

टोयोटा भारत में अपनी पहली बैटरी इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की तैयारी में है. कंपनी की यह मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV Urban Cruiser EV होगी, जो तेजी से बढ़ रहे EV मार्केट में टोयोटा की पकड़ को मजबूत करेगी. हाइब्रिड कारों के साथ-साथ यह नया इलेक्ट्रिक मॉडल 20 जनवरी को भारत में लॉन्च किया जाएगा.

निसान ग्रेवाइट बी-एमपीवी (Nissan Gravite B-MPV)

Nissan अभी भारत में तीन नए SUV मॉडल लॉन्च करने की योजना बना रहा है. इसमें एक एंट्री-लेवल B-MPV, Tekton C-SUV और 2027 तक एक बड़ा 7-सीटर SUV शामिल हैं. सबसे पहले मार्केट में आएगा Gravite B-MPV, जिसकी लॉन्च डेट 21 जनवरी तय है.

रेनो डस्टर (Renault Duster)

जनवरी 2026 की शायद सबसे ज्यादा चर्चित लॉन्च ये कार होने वाली है. नई जनरेशन Renault Duster SUV 26 जनवरी को भारत में आने वाली है. नई Duster अब पुराने प्रतिद्वंदियों जैसे Hyundai Creta के साथ फिर से मुकाबला करेगी, लेकिन इस बार नए लुक और कई अपग्रेड्स के साथ.

वोल्क्सवैगन टैरॉन (Volkswagen Tayron)

Volkswagen जल्द ही भारत में अपनी 7-सीटर SUV Tayron लॉन्च करने वाला है. इसकी लॉन्च डेट 28 जनवरी तय है. Tiguan AllSpace का उत्तराधिकारी होने के नाते, Tayron अपने साइज, लग्जरी और फीचर्स में एक कदम आगे रहेगा. इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 50-55 लाख रुपये होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: हर बजट में फिट होगी Punch Facelift, टाटा ने रिवील की सभी वेरिएंट्स की प्राइस

Previous article Dry Fruit Laddu With Jaggery: गुड़ वाले ड्राई फ्रूट लड्डू हैं स्वाद में लाजवाब, सर्दियों में आप भी जरूर करें ट्राई
Next article गंगासागर में 85 लाख लोगों ने किया मोक्ष स्नान, असम के एक पुलिसकर्मी की मौत
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel