[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Masoor Dal Cutlet: शाम में बनाएं क्रिस्पी मसूर दाल कटलेट, चटनी के साथ लगेगा मजेदार

Masoor Dal Cutlet: शाम में बनाएं क्रिस्पी मसूर दाल कटलेट, चटनी के साथ लगेगा मजेदार

0
Masoor Dal Cutlet: शाम में बनाएं क्रिस्पी मसूर दाल कटलेट, चटनी के साथ लगेगा मजेदार
Masoor Dal Cutlet ( AI Image)

Masoor Dal Cutlet: शाम में आप भी एक ऐसा स्नैक्स बनाना चाहते हैं जो आसानी से बन जाए और स्वाद में भी लाजवाब हो तो कटलेट को बना सकते हैं. आपने कई तरह के कटलेट का स्वाद जरूर चखा होगा जैसे आलू कटलेट या बीटरूट कटलेट. लेकिन क्या आपने कभी मसूर दाल कटलेट को ट्राई किया है? अगर नहीं, तो इस आर्टिकल में आप मसूर दाल कटलेट बनाने की आसान विधि के बारे में जान सकते हैं. 

मसूर दाल कटलेट बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • मसूर दाल- 1 कप
  • नमक- स्वादानुसार
  • हरी मिर्च- 2 बारीक कटी हुई
  • आलू- 2 उबले हुए
  • प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 चम्मच
  • धनिया पत्ती- 2 चम्मच बारीक कटी हुई
  • गरम मसाला- आधा चम्मच
  • हींग- आधा छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
  • जीरा पाउडर- आधा चम्मच
  • ब्रेड क्रम्ब्स- आधा कप
  • तेल- जरूरत के अनुसार

मसूर दाल कटलेट को कैसे तैयार करें?

  • मसूर दाल कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले आप मसूर दाल को 3-4 घंटे के लिए भिगो दें. अब आप दाल को मिक्सी जार में डालकर दरदरा पीस लें. एक बर्तन में आप दाल को डाल दें. इसमें आप मैश किए आलू, बारीक कटा हुआ प्याज, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, धनिया पत्ती और अदरक-लहसुन का पेस्ट डाल दें. 
  • इसमें आप ब्रेड क्रम्ब्स को मिला दें. इसके बाद आप हींग, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर और गरम मसाला को डाल दें.
  • अब आप मिश्रण से छोटा हिस्सा लें और गोल करके चिपटा कर लें. इसके बाद आप कड़ाही में तेल को डालकर गर्म करें. इसमें आप कटलेट को डालें और इसे फ्राई कर लें. जब ये अच्छे से पक जाए और क्रिस्पी हो जाए तब आप इसे कड़ाही से निकाल लें. इस तरह से आप मसूर दाल कटलेट को तैयार कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Paneer Nuggets Recipe: बच्चों को शाम में करें सरप्राइज, स्नैक्स में तैयार करें स्वादिष्ट पनीर नगेट्स

यह भी पढ़ें- Palak Tikki Recipe: छुट्टी के दिन तैयार करें स्पेशल स्नैक्स, बनाएं पालक टिक्की, स्वाद ऐसा कि बन जाएगा बच्चों का फेवरेट

Ravi Shastri Podcast Thumb 1
प्रभात खबर पॉडकास्ट में रवि शास्त्री 7 दिसंबर को


Previous article चालक से मारपीट व वाहन का शिशा तोड़ने के आरोप में प्राथमिकी
Next article Sanchar Saathi ऐप पर Apple की दो टूक, कहा- iPhone यूजर्स की प्राइवेसी से समझौता नहीं
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel