[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style मेहमान करेंगे जमकर तारीफ, जब ऐसे बनाएंगे कॉर्न पनीर की सब्जी

मेहमान करेंगे जमकर तारीफ, जब ऐसे बनाएंगे कॉर्न पनीर की सब्जी

0
मेहमान करेंगे जमकर तारीफ, जब ऐसे बनाएंगे कॉर्न पनीर की सब्जी
कॉर्न पनीर की सब्जी (AI Image)

Corn Paneer Sabji Recipe: घर पर आने वाले हैं मेहमान और आप पनीर की कोई डिश बनाने का सोच रहे हैं तो कॉर्न पनीर की सब्जी बना सकते हैं. ये मासलेदार सब्जी को आप रोटी, नान या पुलाव के साथ सर्व करें. इस सब्जी में कॉर्न का क्रंच और पनीर की सॉफ्टनेस का मेल खाने में मजेदार लगता है. इसे खाने के बाद आपके मेहमान जरूर खुश हो जाएंगे. 

कॉर्न पनीर की सब्जी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • स्वीट कॉर्न- 1 कप
  • पनीर- 1 कप छोटे टुकड़ों में कटा हुआ
  • प्याज- 1 बड़ा (बारीक कटा हुआ)
  • टमाटर- 1 बड़ा (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च- 1-2 (बारीक कटी हुई)
  • काजू- 4-5
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 बड़ा चम्मच
  • हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 चम्मच
  • गरम मसाला- आधा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हुआ
  • तेल- 2-3 बड़े चम्मच

कॉर्न पनीर की सब्जी को कैसे तैयार करें? 

  • कॉर्न पनीर की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले आप कॉर्न को उबाल लें. पानी छानकर इसे अलग रख दें.
  • काजू को भी थोड़ी देर के लिए पानी में भिगो दें और पीस लें. 
  • अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें. इसमें जीरा और प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें. इसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर थोड़ी देर भूनें. टमाटर का पेस्ट डालें और पकाएं.
  • अब हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालें. मसालों को अच्छे से मिला लें. इसके बाद आप काजू का पेस्ट डाल दें. मसालों को तेल छोड़ने तक पका लें. अब उबला हुआ कॉर्न और पनीर के टुकड़े डालकर मिला लें. थोड़ी देर पानी डालकर पका लें. ऊपर से गरम मसाला डाल दें. इसके बाद धनिया पत्ती को डाल दें और गरमा-गरम परोसें.

यह भी पढ़ें- Murmura Upma Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं स्पेशल मुरमुरा उपमा, इस तरीके से करें तैयार

यह भी पढ़ें: Rajma Recipe: आलू की सब्जी खा-खाकर हो गए हैं परेशान, तो आज ही घर पर बनाएं लाजवाब राजमा 

Previous article 6.49 लाख रुपये में आयी Tata Punch EV Facelift, जानिए वेरिएंट वाइज कीमत और फीचर्स की डिटेल्स
Next article रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 का जलवा जारी, 21वें दिन भी थमी नहीं कमाई
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel