[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile 6.49 लाख रुपये में आयी Tata Punch EV Facelift, जानिए वेरिएंट वाइज कीमत और फीचर्स की डिटेल्स

6.49 लाख रुपये में आयी Tata Punch EV Facelift, जानिए वेरिएंट वाइज कीमत और फीचर्स की डिटेल्स

0
6.49 लाख रुपये में आयी Tata Punch EV Facelift, जानिए वेरिएंट वाइज कीमत और फीचर्स की डिटेल्स
टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट

Tata Passenger Electric Mobility Limited ने आज भारतीय बाजार में नई Tata Punch EV Facelift लॉन्च कर दी है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.69 लाख रुपये रखी गई है. वहीं BaaS (Battery-as-a-Service) ऑप्शन के साथ इसकी शुरुआती कीमत 6.49 लाख रुपये है, जिसमें बैटरी के लिए 2.6 रुपये प्रति किलोमीटर का चार्ज देना होगा. हाल ही में कंपनी ने Punch के पेट्रोल (ICE) वर्जन को भी अपडेट किया था और अब उसी तरह के डिजाइन और फीचर अपडेट्स इलेक्ट्रिक वर्जन में भी शामिल किए गए हैं. आइए जानते हैं इसके डिजाइन से लेकर फीचर्स और कीमत के बारे में पूरी डिटेल्स.

डिजाइन में क्या बदला?

2026 Punch EV के फ्रंट लुक को ज्यादा क्लीन और मॉडर्न बनाया गया है. ब्लैक स्ट्रिप हटाकर बॉडी-कलर पैनल दिया गया है, हेडलैम्प की पोजिशन बदली गई है और DRLs अब आपस में जुड़े हुए हैं. बंपर डिजाइन में भी हल्के बदलाव हुए हैं. साइड में 16-इंच के नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स मिलते हैं. पीछे की ओर नई टेललैम्प्स और उन्हें जोड़ने वाली लाइट स्ट्रिप दी गई है. Fearless Yellow, Bengal Rouge और Caramel जैसे नए कलर्स के साथ अब टोटल 7 कलर ऑप्शन अवेलेबल हैं. 195 मिमी ग्राउंड क्लीयरेंस और 450 मिमी वॉटर वेडिंग कैपेसिटी इसे बेहतर प्रैक्टिकल SUV बनाती है.

इंटीरियर और केबिन अपडेट

केबिन को भी नया लुक दिया गया है. इसमें 10-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इल्यूमिनेटेड लोगो वाला टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिलता है. सेंटर कंसोल में टच-ऑपरेटेड कंट्रोल्स और रोटरी डायल दिए गए हैं. ड्यूल-टोन डैशबोर्ड और लेदरेट अपहोल्स्ट्री के कारण इंटीरियर पहले से ज्यादा प्रीमियम फील देगा.

फीचर्स और सेफ्टी

Punch EV फेसलिफ्ट में Apple CarPlay, Android Auto, वेंटिलेटेड सीट्स, कूल्ड ग्लवबॉक्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, तीन ड्राइव मोड और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं. सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, हिल होल्ड असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), i-TPMS और Isofix माउंट्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं.

बैटरी, रेंज और चार्जिंग

नई Punch EV में 30 kWh बैटरी पैक स्टैंडर्ड है, जबकि 40 kWh का बड़ा बैटरी ऑप्शन भी मिलता है. बड़ा बैटरी पैक ARAI के अनुसार एक बार फुल चार्ज पर 468 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करता है. चार्जिंग के लिए 3.3 kW और 7.2 kW AC चार्जर उपलब्ध हैं, जबकि 65 kW DC फास्ट चार्जर से 20% से 80% तक चार्ज करने में करीब 26 मिनट लगते हैं.

वेरिएंट और कीमत

Tata Punch EV फेसलिफ्ट को कंपनी ने अलग-अलग वेरिएंट्स और बैटरी ऑप्शन्स के साथ पेश किया है. 30 kWh बैटरी पैक के साथ Smart वेरिएंट की कीमत 9.69 लाख रुपये रखी गई है, जबकि Smart+ वेरिएंट 10.29 लाख रुपये में अवेलेबल होगा. वहीं, 40 kWh बैटरी पैक वाले मॉडल में Smart+ वेरिएंट की कीमत 10.89 लाख रुपये है. इसके अलावा, Adventure वेरिएंट 11.59 लाख रुपये, Empowered वेरिएंट 12.29 लाख रुपये और टॉप-स्पेक Empowered+ S वेरिएंट 12.59 लाख रुपये में आता है.

यह भी पढ़ें: कौन सा Nissan Gravite आपके लिए सही? जानिए वेरिएंट-वाइज फीचर्स

Previous article बाहर का जंक फूड भूल जाएंगे, जब घर पर बनाएंगे ये मसालेदार सोया पॉपकॉर्न
Next article मेहमान करेंगे जमकर तारीफ, जब ऐसे बनाएंगे कॉर्न पनीर की सब्जी
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel