[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Cleaning Tips: तांबे की बोतल को बनाएं चमकदार, इन आसान नुस्खों से हटाएं जिद्दी दाग

Cleaning Tips: तांबे की बोतल को बनाएं चमकदार, इन आसान नुस्खों से हटाएं जिद्दी दाग

0
Cleaning Tips: तांबे की बोतल को बनाएं चमकदार, इन आसान नुस्खों से हटाएं जिद्दी दाग
cleaning tips copper bottle ( AI image)

Cleaning Tips: तांबे के बर्तन का इस्तेमाल पहले के समय में काफी होता था. इन बर्तनों का इस्तेमाल सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. आजकल इन बर्तनों का चलन फिर से बढ़ा है और आमतौर पर आपने लोगों को तांबे की बोतल को यूज करते देखा होगा. ये सेहत के लिहाज से भी अच्छा है और अगर आप प्लास्टिक की बोतल का इस्तेमाल करते हैं तो ये एक अच्छा विकल्प है. रोज इस्तेमाल करने के कारण तांबे का बोतल गंदा हो जाता है और दाग धब्बे और परत जम जाती है. इसलिए बोतल की सफाई जरूरी है. इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं कुछ ऐसे उपाय जिनके सहारे आप तांबे की बोतल को साफ कर सकते हैं. 

इमली का करें इस्तेमाल 

इमली का इस्तेमाल तांबे के बर्तनों को साफ करने के लिए सालों से होता आ रहा है. इमली से आप बर्तन को नया जैसे चमका सकते हैं. इसके लिए इमली को आप आधे घंटे के लिए भिगो दें. इसका पेस्ट बना लें और बोतल में कुछ देर के लिए रहना दें. इसे आप सॉफ्ट स्क्रबर से साफ करें. इसे अच्छे से रगड़कर साफ करें. फिर पानी से साफ कर लें और अच्छे से सूखा लें. 

यह भी पढ़ें: Cleaning Tips: रसोई की खिड़की पर जमी गंदगी होगी गायब, इन उपायों से करें आसानी से साफ

नींबू से करें साफ 

तांबे के बोतल को साफ करने के लिए नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप नींबू और नमक का पेस्ट तैयार कर लें. इस को आप बोतल पर लगाएं और कुछ देर के लिए इसे रगड़ें और फिर इसे पानी की मदद से साफ कर लें. 

इस उपाय का करें इस्तेमाल 

आप तांबे की बोतल को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा का यूज कर सकते हैं. बेकिंग सोडा जिद्दी दागों को हटाने में कारगर है. बेकिंग सोडा और पानी से एक पेस्ट तैयार कर लें. अंदर के हिस्सों को साफ करने के लिए आप ब्रश का इस्तेमाल करें. इसको आपको कुछ देर के लिए छोड़ देना है फिर इसे पानी से साफ कर लें. 

यह भी पढ़ें: Cleaning Tips: पुराने प्लास्टिक कंटेनर को बनाएं चमकदार, अपनाएं ये क्लीनिंग टिप्स

यह भी पढ़ें: Cleaning Tips: स्टील के बर्तनों में फिर से लाएं नई सी चमक, आजमाएं ये असरदार तरीके

Previous article Mango Kalakand Recipe: आम से बनाएं ये खास और लाजवाब मिठाई, ऐसा स्वाद जो भूल नहीं पाएंगे
Next article बेतिया देवर-भाभी हत्याकांड में आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel