[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Chanakya Niti: दूसरों से बातें शेयर करने से पहले सोचने की कला कैसे आपकी जिंदगी बचा सकती है? आचार्य चाणक्य से सीखें

Chanakya Niti: दूसरों से बातें शेयर करने से पहले सोचने की कला कैसे आपकी जिंदगी बचा सकती है? आचार्य चाणक्य से सीखें

0
Chanakya Niti: दूसरों से बातें शेयर करने से पहले सोचने की कला कैसे आपकी जिंदगी बचा सकती है? आचार्य चाणक्य से सीखें
चाणक्य नीति AI generated image

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की बात करें तो इन्हें अपने समय के सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान पुरुष के तौर पर भी जाना जाता है. मानवजाति की भलाई के लिए उन्होंने कई तरह की बातें कहीं थीं जिन्हें आज के समय में हम चाणक्य नीति के नाम से भी जानते हैं. आचार्य चाणक्य की नीतियां हमें जीवन को बेहतर तरीके से समझने और साथ ही सही फैसले लेने की भी काफी गहरी सीख देती है. आचार्य चाणक्य कहते थे कि एक समझदार और बुद्धिमान व्यक्ति वही है जिसे यह पता होता है कि उसे कब, कहां और किस्से क्या कहना है. आज का जो समय है वह हर किसी पर भरोसा करने लायक बिलकुल भी नहीं है और इसी वजह से आपको अपने दिल की बातों को भी हर किसी के साथ शेयर करने से बचना चाहिए। आचार्य चाणक्य के अनुसार अपनी पूरी सच्चाई हर किसी को बताना कभी भी एक समझदारी भरा फैसला नहीं है. आज हम आपको बताने वाले हैं कि आखिर चाणक्य के ऐसा कहने के पीछे क्या व्यावहारिक कारण हो सकते हैं? चलिए जानते हैं विस्तार से.

हर इंसान शुभचिंतक नहीं होता

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि दुनिया में मौजूद हर इंसान हमारा भला नहीं सोचता है. कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो ऊपर से एक दोस्त की तरह दिखते हैं लेकिन अंदर से वे हमारे दुश्मन होते हैं. अगर हम आपको कमजोरियों, परेशानियों या फिर फ्यूचर प्लानिंग्स को हर किसी के साथ शेयर करते हैं तो इसका इस्तेमाल आपके खिलाफ भी किया जा सकता है. अगर आप किसी से भी अपने अंदर की बातों को शेयर करने जा रहे हैं तो पहले यह पता लगा लें कि क्या वह आपका हितैषी है या फिर वह सिर्फ दोस्त होने का दिखावा कर रहा है.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: समाज की नजरों में कब गिरने लगता है इंसान? खुद की इज्जत बचानी है तो जरूर जानें

ज्यादा खुलापन बन सकता है नुकसान की वजह

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि अक्सर लोग अपने इमोशंस में बहकर भी अपनी पर्सनल बातें दूसरों से शेयर कर देते हैं. आचार्य चाणक्य के अनुसार आपका यह हद से ज्यादा खुलापन आपके लिए ही काफी ज्यादा हानिकारक हो सकता है. आपको कभी भी अपनी पर्सनल लाइफ, फिनांशियल कंडीशन और फैमिली प्रॉब्लम्स को हर किसी के सामने कहने की जरूरत नहीं है. कुछ ऐसी चीजें भी होती हैं जिन्हें आप जितना छुपाकर रखेंगे उतना ही आप सुरक्षित रहेंगे.

आपकी कमजोरियां आपकी ताकत छीन सकती हैं

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि अपनी कमजोरियों को हर किसी के सामने रख देना आपकी सबसे बड़ी मूर्खता है. जब आपकी कमजोरियां दूसरों को पता चल जाती है तो वे आपको एक कमजोर इंसान समझने लग जाते हैं. बात दें कमजोरियों को जानने के बाद कई बार इंसान आपका फायदा भी उठा सकता है. आचार्य चाणक्य के अनुसार एक समझदार और बुद्धिमान व्यक्ति वही है जो अपनी कमजोरियों को सुधारने पर ध्यान देता है और उन्हें हर किसी के साथ शेयर नहीं करता.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: इस समय मेहनत न करने वाले के हाथ लगती है सिर्फ असफलता, मरते दम तक पछतावा नहीं छोड़ता उसका पीछा

हर बात का समय और व्यक्ति तय होता है

आचार्य चाणक्य कहते थे कि हर बात को हर समय और हर व्यक्ति के सामने कहना कभी भी सही नहीं होता है. कुछ ऐसी बातें भी होती हैं जिन्हें सिर्फ भरोसेमंद लोगों के साथ ही आपको शेयर करना चाहिए. अगर आप सही समय एयर सही इंसान का चुनाव नहीं करते हैं तो इसका काफी गलत असर आपकी जिंदगी पर पड़ सकता है.

चुप रहना भी एक बड़ी ताकत

आचार्य चाणक्य चुप रहने को भी आपकी सबसे बड़ी ताकत मानते थे. वे कहते थे कि चुप रहकर भी आपको काफी सारी चीजों को सुरक्षित रख सकते हैं. वे कहते हैं कि हर सवाल का जवाब देना आपके लिए जरूरी नहीं है और न ही सच्चाई बताना जरूरी है. कई बार हमारी चुप्पी हमें गलत फैसलों, विवादों और पछ्तावे से बचाकर रखते हैं.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: समाज की नजरों में बुद्धिमान व्यक्ति कौन है? चाणक्य ने बताया पहचान का आसान तरीका

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Previous article जेइइ एडवांस्ड 17 मई को, फॉर्म भरने की प्रक्रिया 23 अप्रैल से होगी शुरू
Next article विकास व कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन समय पर सुनिश्चित करें : डीएम
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel