[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Chanakya Niti: बुद्धिमान व्यक्ति समाज के सामने कभी नहीं करता इन 4 चीजों का दिखावा, खामोशी से पहचान बनाकर भीड़ से अलग होता है खड़ा

Chanakya Niti: बुद्धिमान व्यक्ति समाज के सामने कभी नहीं करता इन 4 चीजों का दिखावा, खामोशी से पहचान बनाकर भीड़ से अलग होता है खड़ा

0
Chanakya Niti: बुद्धिमान व्यक्ति समाज के सामने कभी नहीं करता इन 4 चीजों का दिखावा, खामोशी से पहचान बनाकर भीड़ से अलग होता है खड़ा
बुद्धिमान व्यक्ति किन चीजों का दिखावा नहीं करते हैं AI generated image

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की बात करें तो इन्हें अपने समय के सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान पुरुष के तौर पर भी जाना जाता है. उन्हें अक्सर हम विष्णुगुप्त या फिर कौटिल्य के नाम से भी जानते हैं जो सिर्फ एक महान पॉलिटिशियन ही नहीं थे बल्कि मानव स्वभाव की भी काफी गहरी समझ रखते थे. अपने जीवनकाल के दौरान उन्होंने जिन भी बातों का जिक्र किया वह आज के समय में भी हमें सही और गलत रास्ते के बीच पहचान करना सिखाते हैं. अपनी नीतियों में आचार्य चाणक्य ने समझदार और बुद्धिमान व्यक्ति के व्यवहार के बारे में भी खुलकर बात की है. आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि बुद्धिमान लोग किन बातों का कभी दिखावा नहीं करते.

ज्ञान का नहीं करते दिखावा

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो भी व्यक्ति असल में बुद्धिमान होता है वह कभी भी अपने ज्ञान का दिखावा किसी के सामने नहीं करता है. उन्हें यह बात पता होती है कि असली ज्ञान आत्मविश्वास और समझ से आती है किसी के सामने दिखावा करने से नहीं. इस तरह के जो लोग होते हैं वे दूसरों को शिक्षित करने में खुशी महसूस करते हैं लेकिन कभी भी अहंकार नहीं करते हैं. वे अपने ज्ञान का इस्तेमाल दूसरों के सामने बड़ाई करने के लिए नहीं बल्कि सही समय पर इस्तेमाल करने के लिए करते हैं.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: मीठी बातों के पीछे कहीं छिपा तो नहीं स्वार्थ? सच्चे और मतलबी लोगों में फर्क बताते हैं चाणक्य के ये संकेत

धन और दौलत का दिखावा

आचार्य चाणक्य के अनुसार एक बुद्धिमान व्यक्ति कभी भी अपने धन और संपत्ति का दिखावा नहीं करता है. वह अपने दौलत और पैसों को इस्तेमाल हमेशा से समझदारी से खर्च करने में करता है दिखावा करने में नहीं. आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो भी इंसान अपने पैसों का दिखावा करता है उसे समाज में इज्जत नहीं बल्कि नफरत का सामना करना पड़ता है. आचार्य चाणक्य कहते हैं कि एक बुद्धिमान व्यक्ति को इस बात की जानकारी होती है कि पैसों का इस्तेमाल जरूरत पड़ने पर करना चाहिए न कि दूसरों को इम्प्रेस करने के लिए.

शक्तियों और पदों का दिखावा

आचार्य चाणक्य कहते हैं जो भी व्यक्ति असलियत में समझदार होता है वह कभी भी अपने शक्तियों या फिर पद का दिखावा दूसरों के सामने नहीं करता है. एक बुद्धिमान व्यक्ति को यह बात काफी अच्छे से मालूम होता है कि शक्ति और पद हमेशा के लिए नहीं है वह समय के साथ बदल भी सकती है. आचार्य चाणक्य कहते हैं कि अगर आप अपनी शक्तियों का दिखावा करते हैं तो आपका पतन होना तय है.

शारीरिक या बाहरी सुंदरता का दिखावा

चाणक्य नीति में यह बात बिलकुल साफ तौर पर कही गयी है कि एक समझदार और बुद्धिमान व्यक्ति कभी भी अपनी सुंदरता या फिर शरीर का दिखावा दूसरों के सामने नहीं करता है. उसे यह बात काफी अच्छे से पता होती है कि उसकी यह शारीरिक सुंदरता हमेशा के लिए नहीं है. जीवन में उसे आगे बढ़ने में सिर्फ उसके अंदर की खूबियां की मदद करने वाली हैं. यह एक मुख्य कारण है कि एक बुद्धिमान व्यक्ति अपनी बाहरी खूबसूरती से दूसरों को इम्प्रेस करने की कोशिश कभी भी नहीं करता है. लोग उनके प्रति उनकी सोच और व्यवहार से अट्रैक्ट होते हैं.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: आज लिए गए ये छोटे फैसले बदल देंगे आपकी पूरी जिंदगी, सफलता और सुख का राज छिपा है चाणक्य की इन नीतियों में

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Previous article WPL 2026: RCB ने जीता टॉस, MI करेगी पहले बल्लेबाजी; देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI
Next article मंदार तराई में पेड़ों के नीचे अनुष्ठान में लीन सफा अनुयायी
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel