[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style भूलकर भी इन 4 लोगों की न करें मदद, जानें चाणक्य नीति की चेतावनी

भूलकर भी इन 4 लोगों की न करें मदद, जानें चाणक्य नीति की चेतावनी

0
भूलकर भी इन 4 लोगों की न करें मदद, जानें चाणक्य नीति की चेतावनी
किन लोगों कि कभी मदद नहीं करनी चाहिए AI image

आचार्य चाणक्य को अपने समय के सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान व्यक्ति के तौर पर भी जाना जाता है. मानवजाति को एक सही रास्ता दिखाने के लिए उन्होंने कई तरह की बातें कहीं थीं जो आज के समय में भी हमारे उतनी ही काम की साबित हो रही हैं. अपनी नीतियों में आचार्य चाणक्य ने कुछ ऐसे लोगों का भी जिक्र किया है जिनकी आपको जिंदगी में कभी भी मदद नहीं करनी चाहिए. वे कहते हैं, ‘दुष्टस्य दया न कर्तव्या’, जिसका अर्थ होता है ‘दुष्ट या गलत स्वभाव वाले व्यक्ति पर दया नहीं करनी चाहिए. ऐसे लोगों की मदद करने से वे सुधरते नहीं, बल्कि आपकी अच्छाई का गलत फायदा उठाने लगते हैं’. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं लोगों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद करने से आपको बचना चाहिए. चाणक्य नीति के अनुसार इनकी मदद करना आपके लिए परेशानियों का कारण बन सकता है.

अहसान न मानने वालों की मदद न करें

एक अहसान न मानने वाला इंसान वह होता है जिसे मदद मिलने के बाद भी वह उस चीज की कद्र नहीं करता है. न वह कभी आपकी कोशिशों को समझता है और ही मदद करने के लिए आपको धन्यवाद कहता है. जैसे-जैसे समय बीतता जाता है इस तरह के लोग आपकी मदद को आम बात और अपना अधिकार समझ लेते हैं. आचार्य चाणक्य के अनुसार जो भी व्यक्ति आपके अहसान को नहीं पहचानता, वह आगे चलकर कभी भी आपकी इज्जत नहीं कर सकता है. जब आप बार-बार ऐसे लोगों की मदद करते हैं तो, रिश्ते में बैलेंस बिगड़ जाता है और अंत में आपके हाथ सिर्फ निराशा ही लगती है.

यह भी पढ़ें: ये 3 आदतें समाज में आपकी इज्जत खत्म कर देती हैं, चाणक्य नीति में छिपा है सम्मान पाने का राज

बार-बार गलती करने वाले लोग

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि कुछ ऐसे लोग भी होते हैं, जो अपनी गलतियों से सीखते नहीं हैं, बल्कि बार-बार उसी गलती को दोहराते रहते हैं. इस तरह के लोगों को हमेशा दूसरों से मदद की उम्मीद ही लगी रहती है. जब आप इस तरह के किसी व्यक्ति की मदद करते हैं तो उनकी समस्या तो दूर हो जाती है, लेकिन वे सुधरने की कोशिश नहीं करते हैं. अगर आप हर बार इनकी मदद करते हैं तो इससे सिर्फ आपके समय, एनर्जी और मानसिक शांति ही बर्बाद होती है.

स्वार्थी स्वभाव के लोग

आचार्य चाणक्य की मानें तो जो भी स्वार्थी लोग होते हैं वे किसी भी रिश्ते को इमोशंस से नहीं, बल्कि जरूरत के आधार पर देखते हैं. अगर उन्हें आपसे कोई फायदा हो, तभी वे आपके साथ या फिर आपके करीब रहते हैं. जब उनका काम निकल जाता है, तो वे आपसे दूरी बनना भी शुरू कर देते हैं. इस तरह के जो लोग होते हैं वे आपकी की हुई मदद को रिश्ते से जोड़कर नहीं, बल्कि एक मौके के रूप में देखते हैं. चाणक्य के अनुसार इस तरह के जो लोग होते हैं वे कभी आपके सच्चे साथी नहीं बन सकते हैं. जब आप इनकी मदद करते हैं तो आपको इमोशनल लेवल पर तकलीफ होती है और साथ बार तो भरोसा टूटने का भी खतरा पैदा हो जाता है.

निगेटिव सोच वाले लोग

चाणक्य नीति के अनुसार निगेटिव सोच रखने वाले लोग हर हालात में सिर्फ कमी और परेशानियों को ही देखते हैं. चाहे आप उनकी कितनी ही मदद क्यों न कर लें, वे कभी संतुष्ट नहीं हो सकते हैं. जब आप इनके साथ ज्यादा समय बिताते हैं तो, इनकी सोच का असर आपके दिमाग पर पड़ने लगता है. चाणक्य के अनुसार इस तरह के लोगों की मदद करना आपकी मानसिक शांति को पूरी तरह से खत्म करने का काम करता है. जब आप इन लोगों के साथ रहते हैं तो आपका कॉन्फिडेंस कम होता है और जीवन में स्ट्रेस भी बढ़ने लगता है.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: बुद्धिमान लोग आसानी से पहचान लेते हैं गलत इंसान, क्या आप भी जानते हैं ये संकेत?

Previous article Wheel Of Fortune में अनिल कपूर ने शेयर की करियर की पहली कमाई, दूरदर्शन से मिला था मौका
Next article एफएसओ ने मिठाइयों के रंग व गुणवत्ता की जांच की
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel