[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Wheel Of Fortune में अनिल कपूर ने शेयर की करियर की पहली कमाई, दूरदर्शन से मिला था मौका

Wheel Of Fortune में अनिल कपूर ने शेयर की करियर की पहली कमाई, दूरदर्शन से मिला था मौका

0
Wheel Of Fortune में अनिल कपूर ने शेयर की करियर की पहली कमाई, दूरदर्शन से मिला था मौका
व्हील ऑफ फॉर्च्यून में अनिल कपूर, फोटो- इंस्टाग्राम

Wheel Of Fortune: गेमिंग रियलिटी शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ के लेटेस्ट एपिसोड में बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने अपनी जिंदगी से जुड़ी कई दिलचस्प यादें साझा कीं. शो के दौरान उन्होंने अपनी पहली कमाई का किस्सा सुनाते हुए बताया कि उन्होंने 1976 में दूरदर्शन के लिए काम किया था, जहां से उनके करियर की शुरुआत हुई. आइए बताते हैं उन्होंने और क्या कुछ बताया.

दूरदर्शन से मिली थी पहली कमाई

अनिल कपूर ने शो के होस्ट अक्षय कुमार से बातचीत के दौरान बताया कि उनकी पहली कमाई सिर्फ 250 रुपये थी. उन्होंने कहा कि उस समय वर्ली में दूरदर्शन का स्टूडियो था, जहां उन्होंने टेलीविजन पर परफॉर्म किया था.

एक्टर ने बताया कि उस समय टीवी पर खुद को देखना उनके लिए बहुत खास अनुभव था. जब उनके परिवार और दोस्तों ने उन्हें छोटे पर्दे पर देखा, तो उन्हें काफी खुशी हुई. उन्होंने यह भी कहा कि वह आज भी उस पुराने क्लिप को ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि एक बार फिर अपने शुरुआती दिनों को देख सकें.

थिएटर से मिला एक्टिंग का मोटिवेशन

अनिल कपूर ने आगे बताया कि दूरदर्शन के बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज में पढ़ाई के दौरान थिएटर करना शुरू किया. उसी दौरान एक प्ले में उन्हें शशि कपूर के हाथों बेस्ट एक्टर की ट्रॉफी मिली थी.

उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बहुत बड़ा मोटिवेशन था. उसी पल उन्हें लगा कि वह सच में एक्टर बन सकते हैं. इसके बाद उन्होंने एक्टिंग कोर्स शुरू किया और अपने करियर की दिशा तय की.

‘धक धक करने लगा’ गाने से जुड़ी यादें

शो के दौरान एक पहेली ने दर्शकों को मशहूर गाना ‘धक धक करने लगा’ याद दिला दिया. इस पर अनिल कपूर ने उस गाने की शूटिंग से जुड़ी दिलचस्प बातें शेयर कीं.

उन्होंने बताया कि इस गाने को सरोज खान ने कोरियोग्राफ किया था और इसकी शूटिंग राज कपूर स्टूडियो में हुई थी. अनिल कपूर ने मजाक में कहा कि यह गाना पूरी तरह से माधुरी दीक्षित का है और वह इसमें सिर्फ सपोर्टिंग रोल में थे.

रात में हुई थी गाने की शूटिंग

अनिल कपूर ने बताया कि उस समय वह और माधुरी दीक्षित एक साथ कई फिल्मों की शूटिंग कर रहे थे. दिन में दो-दो शिफ्ट करने के बाद इस गाने की शूटिंग रात में की गई थी.

उन्होंने कहा कि शायद यही वजह है कि गाने में जो फ्रेशनेस दिखती है, वह उस समय की मेहनत और एक्साइटमेंट का नतीजा है.

यह भी पढ़ें: Meri Zindagi Hai Tu Finale से पहले देख डालिए ये 5 Pakistani Dramas, भारत में भी हो रहे स्ट्रीम

Previous article होली सामाजिक समरसता और एकता का प्रतीक : रानी टूटी
Next article भूलकर भी इन 4 लोगों की न करें मदद, जानें चाणक्य नीति की चेतावनी
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel