[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Chanakya Niti: गलती से भी अपने बच्चों को न सीखने दें ये 5 चीजें, जीवन होगा बर्बाद समाज में नहीं मिलेगी इज्जत

Chanakya Niti: गलती से भी अपने बच्चों को न सीखने दें ये 5 चीजें, जीवन होगा बर्बाद समाज में नहीं मिलेगी इज्जत

0
Chanakya Niti: गलती से भी अपने बच्चों को न सीखने दें ये 5 चीजें, जीवन होगा बर्बाद समाज में नहीं मिलेगी इज्जत
AI generated image

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य केवल पॉलिटिक्स और डिप्लोमेसी के जानकार ही नहीं थे, बल्कि वे लाइफ मैनेजमेंट के भी बड़े जानकार थे. उनकी नीतियां आज भी परिवार, रिलेशनशिप, शिक्षा और बच्चों के पालन-पोषण में सही रास्ता दिखाती हैं. आचार्य चाणक्य का मानना था कि बच्चों का बचपन अगर सही संस्कार और डिसिप्लिन से भरा हो तो उनका फ्यूचर बेहतर होता है, लेकिन अगर छोटी उम्र में ही उन्हें गलत आदतें सिखा दी जाएं तो यही आदतें आगे चलकर उनके पूरे जीवन को बर्बाद कर सकती हैं. माता-पिता की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है कि वे बच्चों को अच्छे-बुरे की पहचान कराएं और उन्हें बुरी चीजों और ट्रेंड्स से दूर रखें. तो चलिए जानते हैं उन 5 आदतों के बारे में विस्तार से जिनसे बच्चों को हमेशा बचाकर रखना चाहिए.

झूठ बोलने की आदत

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि झूठ बोलने वाले इंसान को कभी भी समाज में इज्जत नहीं मिलता. अगर बच्चे छोटी-छोटी बातों में झूठ बोलना सीख जाते हैं तो यह आदत धीरे-धीरे उनके स्वभाव का हिस्सा बन जाती है. इससे न केवल उनका भरोसा टूटता है बल्कि आगे चलकर करियर और रिश्ते भी अफेक्टेड होते हैं.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: कब अपना ही पैसा बन जाता है इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन? आचार्य चाणक्य से सीखें पैसों को दोस्त बनाने के तरीके

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: कब इंसान को खोलना चाहिए अपना मुंह और कब जुबान पर लगाना चाहिए ताला? चाणक्य की यह सीख बदल देगी आपकी जिंदगी

बच्चों को न सिखाएं आलस करना

आचार्य चाणक्य के अनुसार आलस ही आपका सबसे बड़ा दुश्मन है. अगर बच्चों को हर काम टालने की आदत पड़ जाए तो वे कभी जीवन में सफल नहीं हो पाएंगे. बचपन से ही उनमें डिसिप्लिन और मेहनत का भाव जगाना जरूरी है. अगर ऐसा नहीं हुआ तो वे आगे चलकर मौके मिलने पर भी उनका फायदा नहीं उठा पाएंगे.

गलत संगति में रहना

चाणक्य नीति के अनुसार बच्चों के दोस्तों का असर उनके स्वभाव और फ्यूचर पर काफी गहरा पड़ता है. अगर बच्चा गलत संगति में पड़ जाए तो वह बुरी आदतें जैसे गाली-गलौज, झूठ बोलना, नशा या फिर पढ़ाई न करना सीख सकता है. आचार्य चाणक्य का कहना था कि, जैसे दूध में मिला जहर पूरे दूध को खराब कर देता है वैसे ही बुरी संगति इंसान का जीवन बिगाड़ देती है.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: कैसा होता है उनका अंजाम जो डालते हैं पराई स्त्री और पराए धन पर नजर? आचार्य चाणक्य से जानें दुखद अंत

अपमान करने की आदत

बच्चों को कभी भी दूसरों का मजाक उड़ाना, अपमान करना या कमजोर समझना नहीं सिखाना चाहिए. चाणक्य नीति के अनुसार, जो व्यक्ति दूसरों की इज्जत नहीं करता, उसे खुद भी कभी इज्जत नहीं मिलती. अगर यह आदत बचपन से ही बच्चों में आ जाए तो आगे चलकर उनके रिश्ते कमजोर हो जाएंगे और समाज में उन्हें भी हमेशा नापसंद ही किया जाएगा.

समय का गलत इस्तेमाल

आचार्य चाणक्य का मानना था कि समय से बड़ा धन इस संसार में कुछ नहीं है. अगर बच्चा बचपन से ही अपना समय बेकार की चीजों में गंवाना सीख जाए तो वह कभी लक्ष्य हासिल नहीं कर पाएगा. समय का सही इस्तेमाल ही इंसान को सफल और महान बनाता है और यही कारण है कि बच्चों को बचपन से ही टाइम की वैल्यू समझाना काफी जरूरी हो जाता है.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: छुपकर इन 3 कामों को करने वाला इंसान कभी नहीं करता तरक्की, देखते ही देखते जीवन भी हो जाता है बर्बाद

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Previous article Vegetable Oats Masala Recipe:मिनटों में बनाएं हेल्दी और टेस्टी वेजिटेबल ओट्स मसाला
Next article Motihari: एनडीए कार्यकर्ता महासम्मेलन आज
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel