[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Chanakya Niti: ये 3 गलतियां इंसान को बना देती हैं हंसी का पात्र, समाज में पहचान और इज्जत दोनों हो जाती हैं खत्म

Chanakya Niti: ये 3 गलतियां इंसान को बना देती हैं हंसी का पात्र, समाज में पहचान और इज्जत दोनों हो जाती हैं खत्म

0
Chanakya Niti: ये 3 गलतियां इंसान को बना देती हैं हंसी का पात्र, समाज में पहचान और इज्जत दोनों हो जाती हैं खत्म
इज्जत खत्म कर देने वाली गलतियां AI generated image

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की अगर बात करें तो उन्हें अपने समय के सबसे ज्ञानी पुरुष के तौर पर भी जाना जाता है. मानवजाति की भलाई के लिए उन्होंने कई तरह की बातें कहीं थीं जिन्हें हम आज के समय में चाणक्य नीति के नाम से भी जानते हैं. कहा जाता है अगर किसी भी इंसान को एक सफल, समृद्ध और सम्मान से भरा जीवन जीना है तो उसे चाणक्य की बताई इन बातों का पालन जरूर ही करना चाहिए. चाणक्य नीति की अगर गहराई से बात करें तो यह हमें जीवन को समझदारी और सतर्कता की नजर से देखने की ही शिक्षा देती है. वे कहते हैं अगर आप जीवन में सफलता पाना चाहते हैं तो आपको सिर्फ मेहनत नहीं करनी होती है आपको सोच समझकर फैसले भी लेने पड़ते हैं. आचार्य चाणक्य के अनुसार कुछ ऐसी गलत आदतें और फैसले होते हैं जिनकी वजह से समाज में आपका काफी बुरी तरीके से मजाक तक बन सकता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं आदतों और गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से समाज में आपका मजाक बनता है और आप खुद में दूसरों के सामने शर्मिंदा भी महसूस करने लगते हैं. तो चलिए इन गलतियों के बारे में जानते हैं विस्तार से.

बिना सोचे-समझे वाद-विवाद करना

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो भी लोग बात-बात पर तुरंत दूसरों से बहस करने लगते हैं वे अक्सर खुद को ही दूसरों के सामने कमजोर दिखा देते हैं. इस तरह के जो लोग होते हैं वे हमेशा गुस्से में आकर या फिर बिना जानकारी के भी दूसरों के सामने अपनी राय रख देते हैं. ऐसा नतीजा होता है कि लोग उसे हल्के में लेने लगते हैं और साथ ही जमकर मजाक भी उड़ाते हैं. आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जब आप सोच-समझकर और पूरे तर्क के साथ दूसरों के सामने अपनी बातों को रखते हैं तो वे ध्यान और सम्मान से आपकी बातों को सुनते हैं.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: आज लिए गए ये छोटे फैसले बदल देंगे आपकी पूरी जिंदगी, सफलता और सुख का राज छिपा है चाणक्य की इन नीतियों में

दूसरों की नकल करना

आचार्य चाणक्य अपनी नीतियों में कहते हैं कि जो भी व्यक्ति दूसरों की आदतों को, काम करने के तरीकों को या फिर बात करने के तरीकों की नकल सिर्फ दिखावे के लिए करता है उसका समाज में सिर्फ मजाक ही उड़ाया जाता है. इस तरह के लोग जीवनभर हंसी के पात्र बनकर ही रह जाते हैं. जो भी इंसान दूसरों की नकल करता है वह खुद अपनी अलग पहचान नहीं बना पाता है. आचार्य चाणक्य कहते हैं कि आपको किसी भी काम को अपने तरीके और अपनी समझ के अनुसार ही करना चाहिए.

जरूरत से ज्यादा बात करना या खोखले दिखावा करना

चाणक्य नीति के अनुसार अगर कोई भी इंसान अपनी क्षमता से ज्यादा दिखावा करता है या फिर हर बात में शामिल होना चाहता है वह दूसरों के सामने मजाक का पात्र बनकर ही रह जाता है. इस तरह की गलतियां अक्सर वही करते हैं जो हर समय दूसरों को इम्प्रेस करने में ही लगे रहते हैं. जब आप जरूरत से ज्यादा दिखावा करते हैं या फिर बोलते हैं तो इससे आपका आत्मविश्वास कमजोर दिखने लगता है और दूसरे भी आपको गंभीरता से लेना छोड़ देते हैं. अगर समाज में अपनी इज्जत को बरकरार रखना है तो सोच-समझकर और जितनी जरूरत उतनी ही बात करें.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: समाज की नजरों में बुद्धिमान व्यक्ति कौन है? चाणक्य ने बताया पहचान का आसान तरीका

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Previous article 12-1-2026 को एलआईसी करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा जीवन उत्सव सिंगल प्रीमियम प्लान
Next article यात्रीगण कृपया ध्यान दें! बिहार के इस रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें लेट, देखिए लिस्ट
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel