[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business 12-1-2026 को एलआईसी करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा जीवन उत्सव सिंगल प्रीमियम प्लान

12-1-2026 को एलआईसी करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा जीवन उत्सव सिंगल प्रीमियम प्लान

0
12-1-2026 को एलआईसी करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा जीवन उत्सव सिंगल प्रीमियम प्लान
12 जनवरी को लॉन्च होगा एलआईसी जीवन उत्सव सिंगल प्रीमियम प्लान.

LIC Jeevan Utsav Plan: देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी) 12 जनवरी 2026 को इंश्योरेंस मार्केट में एक बड़ा धमाका करने जा रहा है. खबर है कि एलआईसी मार्केट में अपना नया इंश्योरेंस प्रोडक्ट एलआईसी जीवन उत्सव सिंगल प्रीमियम प्लान लॉन्च करने जा रही है. कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंजों को दी गई रेगुलेटरी फाइलिंग में इसकी जानकारी दी है. एलआईसी के मुताबिक, यह एक नॉन-पार्टिसिपेटिंग, नॉन-लिंक्ड, इंडिविजुअल सेविंग्स और होल लाइफ इंश्योरेंस प्लान होगा, जिसे घरेलू बाजार में पेश किया जाएगा.

पूरे भारत में उपलब्ध होगा एलआईसी जीवन उत्सव प्लान

एलआईसी ने सेबी (लिस्टिंग ऑब्लिगेशन एंड डिस्क्लोजर रिक्वायरमेंट्स) रेगुलेशन, 2015 के रेगुलेशन 30 के तहत दी गई जानकारी में बताया कि यह नया प्लान पूरे भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा और इसका मुख्य फोकस रिटेल ग्राहकों पर रहेगा. कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि इस प्रोडक्ट से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई हैं. इसके अलावा, बीएसई और एनएसई को भी इसकी सूचना दे दी गई है.

नॉन-पार्टिसिपेटिंग है एलआईसी जीवन उत्सव प्लान

एलआईसी का जीवन उत्सव प्लान नॉन-पार्टिसिपेटिंग है. इसका मतलब यह हुआ कि पॉलिसीधारकों को कंपनी के मुनाफे या सरप्लस में हिस्सेदारी नहीं मिलेगी. इसके अलावा, यह नॉन-लिंक्ड भी है. इसका नॉन-लिंक्ड होने का मतलब यह है कि इस पॉलिसी के फायदे शेयर बाजार या किसी अन्य निवेश साधन के प्रदर्शन के साथ जुड़े नहीं होंगे. इस तरह के प्लान आमतौर पर उन निवेशकों के लिए बनाए जाते हैं, जो बाजार के उतार-चढ़ाव से दूर रहकर गारंटीड और स्थिर लाभ चाहते हैं.

एक बार में ही जमा करना होगा प्रीमियम का पैसा

एलआईसी जीवन उत्सव प्लान एक सिंगल प्रीमियम प्लान होगा. इसका मतलब यह है कि पॉलिसीधारक को पूरी प्रीमियम राशि एक बार में जमा करनी होगी. इसके बदले उसे लंबे समय के लिए एकमुश्त फायदे मिलेंगे. कंपनी के अनुसार, यह प्रोडक्ट इंश्योरेंस सुरक्षा के साथ सेविंग्स कंपोनेंट को जोड़ता है और पूरे जीवन का कवरेज देता है. सिंगल प्रीमियम मॉडल उन लोगों के लिए आकर्षक माना जाता है, जो एकमुश्त निवेश कर भविष्य के लिए वित्तीय सुरक्षा चाहते हैं.

इसे भी पढ़ें: 2026 में सस्ता हो सकता है सोना लेकिन अमेरिका बिगाड़ेगा खेल, आईसीआईसीआई डायरेक्ट की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

एलआईसी जीवन उत्सव प्लान के फायदे

एलआईसी जीवन उत्सव सिंगल प्रीमियम प्लान के तहत प्रीमियम भुगतान अवधि के 3-6 साल बाद बीमा राशि के 10% का गारंटीड वार्षिक भुगतान शुरू होता है, जिससे आजीवन वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित होती है. प्रीमियम भुगतान अवधि के दौरान गारंटीड अतिरिक्त 5-16 वर्षों की सीमित प्रीमियम भुगतान अवधि वाले संपूर्ण जीवन बीमा के साथ स्थायी लाभ प्रदान करते हैं.

इसे भी पढ़ें: Kotak Mutual Fund: पैसा कमाने का नया अड्डा! कोटक म्यूचुअल फंड लेकर आया डिविडेंड यील्ड फंड

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel