[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Butterscotch Cake Recipe: अब मार्केट से नहीं, हर खास मौके के लिए घर पर बनाएं बिना अंडे का बटरस्कॉच केक

Butterscotch Cake Recipe: अब मार्केट से नहीं, हर खास मौके के लिए घर पर बनाएं बिना अंडे का बटरस्कॉच केक

0
Butterscotch Cake Recipe: अब मार्केट से नहीं, हर खास मौके के लिए घर पर बनाएं बिना अंडे का बटरस्कॉच केक
Butterscotch Cake Recipe (AI Image)

Butterscotch Cake Recipe: किसी भी खास मौके पर हम अक्सर मार्केट से केक खरीदकर लाते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि थोड़ी-सी मेहनत करके आप घर पर ही केक बनाकर तैयार कर सकते हैं. आज हम आपको बटरस्कॉच केक बनाने की रेसिपी बताएंगे जिसे आप अपने हाथों से आसानी से बना सकते हैं. चाहे आप किसी को केक बनाकर सरप्राइज देना चाहते हो या मार्केट से केक लाने के बजाय घर पर ही बनाना चाहते हो इस बटरस्कॉच केक की रेसिपी जानकर आप इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका. 

बटरस्कॉच केक बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए? (Butterscotch Cake Recipe in Hindi)

केक बैटर के लिए

  • मैदा – 1 कप
  • पिसी चीनी – 1 कप
  • मक्खन – आधा कप 
  • दूध – आधा कप
  • बटरस्कॉच एसेंस – 1 छोटा चम्मच
  • बेकिंग पाउडर – 1 छोटी चम्मच
  • बेकिंग सोडा – आधा छोटा चम्मच
  • वनीला एसेंस – आधा छोटा चम्मच

टॉपिंग के लिए

  • बटरस्कॉच चिप्स – आधा कप 
  • क्रीम – 1 कप

बटरस्कॉच केक बनाने की विधि क्या है? 

  • सबसे पहले आप ओवन को 180°C पर 10 मिनट के लिए प्रीहीट करें. 
  • अब केक टिन में मक्खन लगाकर मैदा छिड़क दें. एक बाउल में मैदा, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा छान लें.
  • फिर दूसरे बर्तन में मक्खन और चीनी को अच्छी तरह फेंटें जब तक मिश्रण हल्का क्रीमी न हो जाए. अब आप इसमें दूध थोड़ा-थोड़ा डालते हुए फेंटें. इसमें बटरस्कॉच एसेंस और वनीला एसेंस मिक्स करें. इसके बाद आप ड्राई मिश्रण को डालकर हल्के हाथ से मिलाएं. अब आप तैयार बैटर को केक टिन में डाल दें. ऊपर से बटरस्कॉच चिप्स सजाएं. 
  • इसे ओवन में 40 मिनट तक बेक करें. केक चेक करने के लिए आप टूथपिक डालकर चेक करें, अगर टूथपिक साफ निकले तो केक बनकर तैयार है. 
  • केक निकालकर ठंडा होने के बाद ऊपर से आप इसमें क्रीम लगाएं और बटरस्कॉच चिप्स या कैरेमल सॉस से सजाएं. 
  • अब आपका घर पर बना टेस्टी बटरस्कॉच केक बनकर तैयार है. 

यह भी पढ़ें: Cake Recipe: बचपन की यादों को करें ताजा, बिना अंडे के बनाएं टूटी फ्रूटी केक रेसिपी 

यह भी पढ़ें: Vanilla Cake Recipe: खास मौके पर बनाएं, बिना अंडे का बेकरी जैसा सॉफ्ट और स्पंजी वनीला केक

यह भी पढ़ें: Coconut Cake Recipe: बच्चों का बर्थडे हो या गेट-टुगेदर, हर मौके पर बनाएं स्पंजी और टेस्टी कोकोनट केक

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel