[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style मुंह से नहीं जाएगा आलू चाट सुशी रोल का स्वाद, नोट कर लें रेसिपी

मुंह से नहीं जाएगा आलू चाट सुशी रोल का स्वाद, नोट कर लें रेसिपी

0
मुंह से नहीं जाएगा आलू चाट सुशी रोल का स्वाद, नोट कर लें रेसिपी
आलू चाट सुशी रोल रेसिपी (Image-Gemini)

Aloo Chaat Sushi Roll: फेमस स्ट्रीट फूड आलू चाट का स्वाद तो आपने कई बार चखा होगा. लेकिन क्या कभी आलू चाट सुशी रोल ट्राई किया है. अगर नहीं तो इसे आप एक बार जरूर ट्राई करके देखें. इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि खाने वाले आपसे इसकी रेसिपी पूछेंगे. घर में होने वाली किसी पार्टी के लिए भी आप इसे बना सकते हैं. इसे बनाना बहुत आसान और दिखने में भी यह खूबसूरत लगती है. आइए आपको इसकी रेसिपी बताते हैं.  

आलू चाट सुशी रोल बनाने की सामग्री

  • उबले आलू – 3
  • हरी मिर्च – 1
  • हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच
  • चाट मसाला – ½ छोटा चम्मच
  • नींबू का रस – ½ छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • कसा हुआ पनीर – ½ कप
  • शिमला मिर्च – 1 बड़े चम्मच
  • चिली मेयो – 1 बड़ा चम्मच
  • चिली फ्लेक्स – ½ छोटा चम्मच
  • काली मिर्च – ¼ छोटा चम्मच
  • सेव – ½ कप
  • दही – 2 बड़े चम्मच
  • इमली की चटनी – 1 बड़ा चम्मच
  • अनार के दाने – 2 बड़े चम्मच
  • नोरी शीट

यह भी पढ़ें: Gajar Cutlet Recipe: इस रेसिपी से घर पर बनाएं कुरकुरे गाजर कटलेट, हर किसी को आएगा पसंद

आलू चाट सुशी रोल बनाने की विधि

  • इसे बनाने के लिए पहले उबले हुए आलू को अच्छी तरह मसल लें.
  • इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, नींबू का रस और धनिया को मिक्स करें.
  • फिर एक बोर्ड पर नोरी शीट बिछाएं और आलू के मिश्रण को आयताकार आकार में फैलाएं
  • अब एक कटोरे में पनीर, शिमला मिर्च और चिली मेयो लें.
  • इसमें चिली फ्लेक्स और काली मिर्च डालकर मिला लें.
  • इस मिश्रण को फैली हुई आलू की परत के एक तरफ एक लाइन में रख लें.
  • अब आप सुशी को बेलें
  • सुशी मोल्ड का इस्तेमाल करते हुए इसे कसकर बेलकर लॉग की तरह बनाएं.
  • फिर इस रोल के चारों तरफ हल्के से सेव लगा दें और इसे जमने के लिए 10 मिनट के लिए फ्रिज में रखें.
  • अब आप एक चाकू से सुशी के छोटे-छोटे टुकड़े काट लें.
  • इसके ऊपर दही और इमली की चटनी, अनार और धनिया से सजाएं.
  • अब आप इसे एक प्लेट में डालकर सर्व कर दें.

यह भी पढ़ें: Basket Chaat Recipe: शाम के नाश्ते में चटपटा खाने का करे दिल, तो ट्राई करें बास्केट चाट

यह भी पढ़ें: Paneer Kathi Rolls Recipe: रोजाना एक ही स्नैक्स खाकर भर चुका है दिल, तो आज ही ट्राई करें पनीर काठी रोल

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel