[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Job - Openings एयर फोर्स में अग्निवीर बनने का सुनहरा मौका, जल्द करें अप्लाई

एयर फोर्स में अग्निवीर बनने का सुनहरा मौका, जल्द करें अप्लाई

0
एयर फोर्स में अग्निवीर बनने का सुनहरा मौका, जल्द करें अप्लाई
Agniveer Vayu: Freepik

Agniveer Vayu: इंडियन एयर फोर्स (IAF) युवाओं को देश की सेवा करने का एक बेहतरीन मौका दे रही है. अग्निवीर वायु के तहत एलीजिबल कैंडिडेट्स से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं. यह रिक्रूटमेंट अग्निपथ योजना के अंतर्गत होगी, जिसमें सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को 4 साल तक एयर फोर्स में काम करने का मौका मिलेगा. इस दौरान युवाओं को अच्छी सैलरी, ट्रेनिंग और फ्यूचर के लिए स्ट्रॉन्ग एक्सपिरियंस मिलेगा.

कैंडिडेट्स इंडियन एयर फोर्स के ऑफिशियल वेबसाइट iafrecruitment.edcil.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. ऑनलाइन अप्लाई 12 जनवरी 2026 से शुरू हो गई है. अप्लाई करने की लास्ट डेट 8 फरवरी 2026 तक है. फीस जमा करने की लास्ट डेट भी यही है. Agniveer Vayu के लिए एग्जाम 30 और 31 मार्च 2026 को होगी.

Agniveer Vayu के लिए ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई

  • सबसे पहले IAF के ऑफिशियल वेबसाइट iafrecruitment.edcil.co.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Agniveervayu Intake 01/2027 लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें.
  • लॉगिन करने के बाद कैंडिडेट्स अपना एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.
  • फिर फीस का भुगतान करें.
  • लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें.

Agniveer Vayu Eligibility: एलिजबिलिटी

फॉर साइंस बैकग्राउंड

कैंडिडेट्स 12वीं (फिजिक्स, मैथ्स, इंग्लिश) पास होने चाहिए या फिर मैथ्स और फिजिक्स के साथ 3 साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना चाहिए. इसके अलावा अगर आप 2 साल का वोकेशनल कोर्स किए हैं, तो आप अप्लाई कर सकते हैं.

फॉर नॉन-साइंस बैकग्राउंड

कैंडिडेट्स किसी भी स्ट्रीम से 12वीं पास होने चाहिए या फिर 2 साल का वोकेशनल कोर्स (इंग्लिश) किए हो.

Agniveer Vayu Notification Check Here

आयु सीमा

IAF अग्निवीर वायु में अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 17 से 21 साल होने चाहिए. आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी.

सर्विस और बेनिफिट्स

अग्निवीर वायु की सर्विस पीरीयड 4 साल की होगी. इस दौरान कैंडिडेट्स को इंडियन एयर फोर्स में ट्रेनिंग और ड्यूटी दी जाती है. सर्विस के टाइम हर साल सैलरी भी दी जाती है. पहले साल की सैलरी 30000 प्रतिमाह, दूसरे साल की सैलरी 33000 प्रतिमाह, तीसरे साल की सैलरी 36500 प्रतिमाह और चौथे साल की सैलरी 40000 प्रतिमाह होगी.

यह भी पढ़ें: बिहार वर्क इंस्पेक्टर रिक्रूट्मेंट 2025 की डेट बढ़ी, अब इस दिन तक करें अप्लाई

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel