[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Health Tips To Get Rid of Gas: पेट में गैस के कारण सुबह हो रही है खराब, तो इन तरीकों को अपनाएं

Tips To Get Rid of Gas: पेट में गैस के कारण सुबह हो रही है खराब, तो इन तरीकों को अपनाएं

0
Tips To Get Rid of Gas: पेट में गैस के कारण सुबह हो रही है खराब, तो इन तरीकों को अपनाएं
health tips ( AI generated image)

Tips To Get Rid of Gas: सुबह की शुरुआत अगर बिना किसी दिक्कत के हो तो पूरा दिन अच्छा जाता है. आजकल लोगों के रूटीन में काफी बदलाव आया है. खानपान का समय बदला है. इस बदलाव का असर सेहत पर पड़ता है खासकर पाचन तंत्र पर. पेट की समस्या से जुड़ी जो एक परेशानी जिससे लोग अक्सर परेशान रहते हैं वह है गैस. कई लोगों को सुबह उठते ही पेट में गैस बन जाती है. इसका कारण है रात में खाने को लेकर की गई लापरवाही. अगर आप भी इस समस्या से परेशान रहते हैं तो आप इन उपायों का यूज कर के आराम पा सकते हैं. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल के जरिए कैसे गैस से राहत पाएं.

गैस से मिलेगी राहत (Tips to get rid of gas)

  • जीरा पानी से होगा फायदा-गैस के कारण पेट में दर्द होता है और शरीर अस्वस्थ रहता है. अगर आपको भी गैस बन रही है तो सुबह में जीरा पानी का सेवन करें. एक चम्मच जीरा को पानी में उबाल लें और इसका सेवन करें.
  • रात का खाना-अक्सर खाने में की गई लापरवाही गैस की समस्या का कारण होता है. रात के खाने को हल्का रखें और खाने में ज्यादा तेल से बनी चीजों का कम सेवन करें. 

हेल्थ से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें:  Makhana Raita Health Benefits: गर्मी में इस चीज से तैयार करें रायता, सेवन करने से मिलते हैं सेहत को ये फायदे

  • सुबह उठकर ये काम करें- अगर आपको भी सुबह में पेट में गैस बनती है तो सुबह उठने के बाद आप डेली एक ग्लास गुनगुने पानी का सेवन करें. 
  • डिनर के बाद- अगर आप देर रात में खाना खाते हैं तो इस आदत को बदलने की कोशिश करें. रात में जल्दी खाना का सेवन करने से ये आसानी से पच जाता है. एक बात का खास ख्याल करें कि खाने के बाद तुरंत बेड पर लेटना नहीं चाहिए. डिनर के बाद थोड़ी देर के लिए टहलने के लिए जरूर जाएं.
  • हींग पानी का सेवन- गैस से तुरंत राहत पाने के लिए आप हींग पानी का सेवन कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए हल्के गर्म पानी में थोड़ा सा हींग पाउडर को मिला दें. इसका सेवन गैस को दूर करने में कारगर है. 

यह भी पढ़ें: Weight Loss Tips for Bride: शादी की डेट है पास और बढ़े वजन से हैं परेशान, इन तरीकों से महीने भर में मिलेगा रिजल्ट  

Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel