[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment KBC 17 Registration: ‘जीतने का जज्बा है तो दीजिये…’, केबीसी 17 की रजिस्ट्रेशन की हुई शुरुआत, जानें पूरी प्रक्रिया

KBC 17 Registration: ‘जीतने का जज्बा है तो दीजिये…’, केबीसी 17 की रजिस्ट्रेशन की हुई शुरुआत, जानें पूरी प्रक्रिया

0
KBC 17 Registration: ‘जीतने का जज्बा है तो दीजिये…’, केबीसी 17 की रजिस्ट्रेशन की हुई शुरुआत, जानें पूरी प्रक्रिया
KBC 17 Registration

KBC 17 Registration: आप सभी के लिए एक खुशखबरी है! सोनी टेलीविजन का सबसे लोकप्रिय शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ एक बार फिर से 7 करोड़ के सवाल के साथ जल्द ही शुरू होने वाला है. साथ ही शो में होस्ट के तौर पर शाहरुख खान या ऐश्वर्या राय नहीं होंगी, बल्कि आप सभी के चहेते अमिताभ बच्चन होंगे. जी हां, अपने बिलकुल सही पढ़ा. कुछ समय पहले यह खबर आई थी कि अमिताभ बच्चन की जगह शो को शाहरुख खान या ऐश्वर्या राय होस्ट करेंगे, हालांकि यह खबर झूठी साबित हुई. हर सीजन की तरह इस बार भी अमिताभ बच्चन यानी बिग बी इस शो का हिस्सा होंगे. तो चलिए इसी के साथ रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू करते है.

देशभर के लाखों प्रतिभागियों को मिलेगा मौका

सोनी चैनल में कई शोज पाइपलाइन में है. बड़े अच्छे लगते हैं, पृथ्वीराज चौहान, साईं बाबा, ऑपेर डांसर 5 और अब कौन बनेगा करोड़पति 17 इस साल रिलीज होने वाले है. फिल्मीबीट की रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘कौन बनेगा करोड़पति 17 का प्रीमियर जुलाई या अगस्त 2025 में आएगा. हालांकि इसकी तारीख की अभी जानकारी नहीं दी गए है. इस सीजन में देशभर के लाखों प्रतिभागियों को मौका मिलेगा.’ 14 अप्रैल को रजिस्ट्रेशन शुरू करते हुए अमिताभ बच्चन ने वीडियो के जरिए पुरे उत्साह और जोश के साथ दर्शकों को हॉट सीट पर आमंत्रित किया है और दर्शकों को चैलेंज देते हुए कहा, ‘आगे आप सभी में जीतने का जज्बा है तो दीजिये सवाल का जवाब’. हर रात 9 बजे बिग बी दर्शकों से सवाल पूछते है, जिसका सही जवाब आपको देना होगा.

रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया और सवाल

रजिस्ट्रेशन करने के लिए आप सोनी लिव ऐप डाउनलोड करके या 8591975331 पर व्हाट्सएप करके सवालों के जवाब दे सकते है. पिछले साल एसएमएस के जरिए आप जवाब दे सकते थे, लेकिन इस बार इसे हटा दिया गया है. साथ ही इस शो में भाग लेने के लिए आप क्यूआर कोड स्कैन कर भाग ले सकते है. सभी सवाल के जवाब देने के लिए आपके पास 24 घंटे का समय मिलेगा.

14 अप्रैल का पहला सवाल था, “2025 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच कौन था?” जिसके विकल्प है-
A. कुलदीप यादव
B. केएल राहुल
C. रोहित शर्मा
D. वरुण चक्रवर्ती

15 अप्रैल का सवाल है, “इनमें से किस राज्य की राजधानी छोटा नागपुर पठार पर स्थित है?” इसके विकल्प है-
A. झारखंड
B. तेलंगाना
C. असम
D. पंजाब

16 अप्रैल का सवाल है, “‘उंधियों’ और ‘बटाटा नू शाक’ इनमें से किस राज्य के व्यंजनों का हिस्सा है?” इसके विकल्प है-
A. पश्चिम बंगाल
B. हरियाणा
C. गोवा
D. गुजरात

ये भी पढ़ें: Ramayan Movie: रणबीर कपूर की रामायण में कौन निभाएंगे विभीषण का किरदार? जानें पूरी डिटेल्स

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel