Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार फर्म में अरमान को उसका हक दिलाएगी अभीरा, संजय-कृष को सिखाएगी सबक

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दर्शक देखेंगे कि अभीरा, कृष और संजय की बैंड बजाएगी और अरमान को फर्म में उसका हक दिलाकर रहेगी. इधर वह विद्या और अरमान को मिलवाने की भी प्लानिंग करेगी.

By Ashish Lata | May 14, 2026 11:20 AM

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का लोकप्रिय शो ये रिश्ता क्या कहलाता है इन दिनों अपने इमोशनल ड्रामा और दिल छू लेने वाले ट्विस्ट्स की वजह से लगातार सुर्खियां बटोर रहा है. फिलहाल कहानी अरमान और अभीरा के रिश्ते के इर्द गिर्द घूम रही है. दोनों के बीच कई गलतफहमियां कम होती जा रही है और वह एक दूसरे को एक और मौका देने के लिए तैयार हैं.

कृष और संजय के खिलाफ खड़ी रहेगी अभीरा

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में कहानी और ज्यादा दिलचस्प होने वाली है. अभीरा आखिरकार कृष और संजय के खिलाफ खुलकर खड़ी नजर आएगी. उसे लगता है कि दोनों ने एक बार फिर पोद्दार परिवार और उनके बिजनेस के साथ गलत करने की कोशिश की है. इस बार अभीरा चुप रहने के मूड में बिल्कुल नहीं है. वह अरमान का मजबूती से साथ देती दिखाई देगी और साफ शब्दों में कहेगी कि कोई भी अरमान की इज्जत और उसकी पहचान को उससे छीन नहीं सकता. इतना ही नहीं, अभिरा यह भी ठान लेती है कि वह हर हाल में अरमान को दोबारा पोद्दार फर्म में उसका हक दिलाकर रहेगी.

विद्या और अरमान को मिलाने की कोशिश करेगी अभीरा

वहीं दूसरी तरफ कहानी में मदर्स डे के मौके पर एक इमोशनल मोड़ आएगा, जब विद्या अपने बेटे को मिस करती दिखाई देगी. वह फूट फूटकर रोती है. यह सब देखकर अभीरा चाहती है कि अरमान और विद्या के बीच जो दूरियां आ गई हैं, वे खत्म हो जाएं. मां और बेटे को फिर से करीब लाने के लिए वह पूरी कोशिश करती नजर आएगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या अभिरा अपने परिवार को फिर से एकजुट कर पाएगी या नहीं.

पोद्दार हाउस में होगा कावेरी का बर्थडे सेलिब्रेट

पोद्दार परिवार कावेरी का जन्मदिन मनाने की तैयारी में जुट जाता है और माहौल थोड़ा खुशनुमा हो जाता है. कावेरी यह देखकर इमोशनल हो जाती है और कहती है कि पूरे परिवार का एक साथ होना उसके लिए सबसे बड़ा तोहफा है. पूरा परिवार जश्न में शामिल होता है और आर्यन दिशा को भी उनके साथ आने के लिए प्रोत्साहित करता है. जैसे ही घर में खुशियां लौटती हैं, विद्या जश्न में घुसने की कोशिश करती है, जिससे आगे और भी ड्रामे होता है.

यह भी पढ़ें- Bollywood-South Box Office Clashes: सलमान वर्सेज प्रभास तक, 2026-2027 के बीच इन सुपरस्टार्स की टक्कर से हिल जाएगा बॉक्स ऑफिस