Lock Upp 2: ‘मुझे अभी शो से बाहर निकाल दो…’, आखिर सभी कंटेस्टेंट्स के सामने राम कपूर ने ऐसा क्यों कहा?

Lock Upp 2: खाने के विवाद के बाद राम कपूर ने मेकर्स से उन्हें शो से बाहर निकालने की अपील की. जानिए आखिर ऐसा क्या हुआ कि एक्टर ने हार मानने की बात कह दी.

By Sheetal Choubey | July 6, 2026 3:50 PM

Ram Kapoor in Lock Upp 2: टीवी के मशहूर एक्टर राम कपूर इस समय ‘लॉक अप: सच या सजा’ नाम के रियलिटी शो में नजर आ रहे हैं. यह शो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होता है और इसे रितेश देशमुख व फराह खान होस्ट करते हैं. शो में सेलिब्रिटीज को एक नकली जेल में रखा जाता है, जहां उन्हें बिना सुख-सुविधाओं के रहना पड़ता है. हाल ही के एपिसोड में राम कपूर इतने परेशान हो गए कि उन्होंने मेकर्स से उन्हें शो से बाहर निकालने की अपील कर दी. आइए जानते हैं आखिर ऐसा क्या हुआ कि राम कपूर ने शो छोड़ने की बात कही और पूरा मामला क्या है.

Lock Upp 2 Latest Episode: खाने को लेकर शुरू हुआ पूरा मामला

लॉक अप 2 में राम कपूर, फोटो- इंस्टाग्राम

दरअसल, ‘लॉक अप: सच या सजा‘ में सभी कंटेस्टेंट्स के पास खाने का सामान खरीदने के लिए सिर्फ 3,400 रुपये बचे थे. सभी ने मिलकर फैसला किया कि वे ये पैसे खर्च नहीं करेंगे. उन्हें उम्मीद थी कि शो की टीम खुद उन्हें खाने का इंतजाम करके दे देगी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अगले दिन उनके 3,400 रुपये भी खत्म हो गए और किसी को खाना नहीं मिला.

Ram Kapoor Emotional: राम कपूर ने मांगी शो से छुट्टी

जब भूखे रहने के बाद एक टास्क आया जिससे खाना मिल सकता था, तो राम कपूर ने खेलने से मना कर दिया. उन्होंने कहा, “मैंने यह शो चुनकर बहुत बड़ी गलती की है. मैं इस खेल के लायक नहीं हूं और मैं यहां बिल्कुल फिट नहीं बैठता. इसलिए मुझे जितनी जल्दी हो सके यहां से बाहर निकालो.”

राम कपूर ने इमोशनल होकर बताया कि वे शो के बाकी सभी युवा कंटेस्टेंट्स से बहुत प्यार करने लगे हैं. उन्होंने कहा, “जब मुझे खाना मिलता है और बाकी बच्चे भूखे रहते हैं, तो मुझसे देखा नहीं जाता. मैं सिर्फ अपने बारे में सोचकर दूसरों को तड़पता हुआ नहीं छोड़ सकता.”

Riteish Deshmukh on Ram Kapoor: होस्ट ने क्या समझाया?

जब होस्ट रितेश देशमुख कंटेस्टेंट्स के पास पहुंचे, तो उन्होंने पहले तो घरवालों को समझाया कि उन्होंने पैसों का सही इस्तेमाल नहीं किया. इसके बाद जब राम कपूर ने घर जाने की जिद की, तो रितेश ने उन्हें हिम्मत दी. रितेश ने कहा कि राम कपूर का अच्छा स्वभाव और उनकी मुस्कान ही इस शो में उनकी सबसे बड़ी ताकत है. रितेश ने उनसे कहा कि वे छोटी-मोटी मुश्किलों से न डरें और खेल में टिके रहें.

Sunita Ahuja also wants to leave: सुनीता आहूजा भी हुईं भावुक

लॉकअप 2 में राम कपूर-सुनीता आहूजा, फोटो- इंस्टाग्राम

सिर्फ राम कपूर ही नहीं, बल्कि सुनीता आहूजा भी इस एपिसोड में भावुक हो गईं. उन्होंने भी रितेश देशमुख से कहा कि उन्हें शो से बाहर भेज दिया जाए क्योंकि उन्हें अपने बच्चों की याद आ रही है. हालांकि, रितेश ने सभी कंटेस्टेंट्स को भरोसा दिलाया कि उनकी पूरी जिम्मेदारी शो की टीम की है और सभी का पूरा ध्यान रखा जाएगा.

यह भी पढ़ें: गोविंदा बार बार मना कर रहे थे… सुनीता आहूजा ने लॉकअप सीजन 2 छोड़ने की दी धमकी

यह भी पढ़ें: शादी से पहले महिलाओं के साथ रिश्ते में थी, गौरव खन्ना से तलाक के बीच आकांक्षा का खुलासा, कहा- लड़कियां पसंद हैं