शादी के बाद पहली बार सामने आए आमिर खान और गौरी, लहंगे-शेरवानी छोड़ टी-शर्ट और जॉगर्स में दिखी यह जोड़ी, VIDEO

Aamir Khan-Gauri First Appearance: आमिर खान और गौरी स्प्रैट शादी के बाद पहली बार साथ नजर आए हैं. दोनों को बेहद सिंपल और कैजुअल लुक में स्पॉट किया गया. नीचे देखें उनका पहला वीडियो.

By Sheetal Choubey | July 6, 2026 8:46 PM

Aamir Khan-Gauri First Appearance: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने 5 जुलाई 2026 को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ जुहू स्थित घर पर सादगी भरे अंदाज में शादी की. शादी के अगले ही दिन दोनों पहली बार पति-पत्नी के रूप में एक साथ नजर आए. हालांकि, उन्होंने मीडिया के सामने पोज नहीं दिए, लेकिन पैपराजी ने उन्हें उस वक्त कैमरे में कैद कर लिया, जब दोनों अपने घर आए मेहमानों को विदा करने नीचे पहुंचे थे. इस दौरान आमिर प्रिंटेड कुर्ते में नजर आए, जबकि गौरी टी-शर्ट और जॉगर्स में दिखीं.

यहां देखें वीडियो-

Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding: शादी के बाद किया पहला रोमांटिक डांस

सोशल मीडिया पर इस शादी का एक बहुत ही प्यारा वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आमिर और गौरी शादी की कसमें खाने के बाद अपना पहला डांस करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में आमिर अपनी पत्नी गौरी को गले लगाकर धीरे-धीरे डांस कर रहे हैं, और उनके दोस्त और परिवार वाले उनके लिए तालियां बजा रहे हैं.

कसमें खाते समय गौरी ने कहा, “मैं, गौरी स्प्रैट, आमिर खान को अपने रक्षक और आश्रय के रूप में अपने कानूनी पति के रूप में स्वीकार करती हूं.” इस वीडियो को क्रिकेटर इरफान पठान ने शेयर करके दोनों को ढेर सारी दुआएं और बधाई दी है.

Aamir Khan Wedding Photo: सामने आई शादी की पहली तस्वीर

शादी की पहली आधिकारिक तस्वीर भी सामने आ गई है. फोटो में आमिर और गौरी शादी के रजिस्टर पर साइन करते नजर आ रहे हैं. उनके बच्चे, परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त भी इस खास मौके पर मौजूद थे.

इस दौरान आमिर ने सफेद रंग की बंदगला शेरवानी पहनी थी, जबकि गौरी आइवरी रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आईं. आमिर के बेटे आजाद राव खान और गौरी के बेटे क्विन भी इस शादी का हिस्सा बने.

यह भी पढ़ें- आमिर खान की तीसरी शादी से पहले चर्चा में आया किरण राव वाला बयान, कहा था- क्या तलाक हो जाए तो आप दुश्मन बन जाते हैं?

यह भी पढ़ें- आमिर खान ने बताई तीसरी वेडिंग की पूरी प्लानिंग, कहा- परिवार और करीबी दोस्त होंगे शामिल, फैंस से मांगा आशीर्वाद