[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment YRKKH: कोर्ट में वकील बनकर उतरेगी अभीरा, क्या मायरा को दिला पाएगी इंसाफ?

YRKKH: कोर्ट में वकील बनकर उतरेगी अभीरा, क्या मायरा को दिला पाएगी इंसाफ?

0
YRKKH: कोर्ट में वकील बनकर उतरेगी अभीरा, क्या मायरा को दिला पाएगी इंसाफ?
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 21st April Spoiler

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पॉपुलर टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा. कहानी एक भावनात्मक मोड़ लेगी, जहां अभीरा अपनी बेटी मायरा को बचाने के लिए जिंदगी की सबसे बड़ी परीक्षा से गुजरती नजर आएगी. ममता और पेशे के बीच फंसी अभीरा आखिरकार एक बड़ा फैसला लेगी, जो कहानी की दिशा बदल देगा.

मायरा के लिए खुद को दोषी मानेगी अभीरा

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा रिमांड होम के बाहर मायरा का इंतजार करती नजर आएगी. इस दौरान वह खुद को एक असफल मां और वकील मानने लगेगी. उसे यह डर सताएगा कि मायरा उससे नाराज है और इसी वजह से उससे मिलने बाहर नहीं आ रही. हालांकि, मुक्ति उसे समझाएगी कि उसे कमजोर नहीं बल्कि मजबूत बनना होगा.

पोद्दार हाउस में अक्षय तृतीया का हंगामा

दूसरी तरफ, पोद्दार हाउस में अक्षय तृतीया का जश्न मनाया जाएगा, लेकिन यहां भी तकरार खत्म नहीं होगी. दमयंती परिवार पर तंज कसती नजर आएगी, वहीं आर्यन अपनी समझदारी से माहौल संभाल लेगा और तोहफों के जरिए सबका दिल जीतने की कोशिश करेगा.

अभीरा छोड़ेगी केस, अरमान से करेगी गुजारिश

कहानी में बड़ा ट्विस्ट तब आएगा जब अभीरा, अरमान से मायरा का केस लड़ने की अपील करेगी. वह मानेगी कि वह इस केस के लायक नहीं है और उसे डर है कि कहीं वह अपनी बेटी को हमेशा के लिए न खो दे. यह बात सुनकर अरमान हैरान रह जाएगा, जबकि दादी सा छिपकर सब सुनेंगी.

दादी सा चलेंगी बड़ा दांव

जब अरमान केस लेने का फैसला करेगा, तब दादी सा उसे रोकेंगी और सच्चाई का आईना दिखाएंगी. वे समझाएंगी कि अगर वह केस लड़ता है, तो इसका मतलब होगा कि उसे अभीरा पर भरोसा नहीं है. उनकी बातों का अरमान पर गहरा असर पड़ेगा और वह सोचने पर मजबूर हो जाएगा.

कोर्ट में उतरेगी अभीरा

प्रीकैप में दिखाया जाएगा कि आखिरकार अभीरा खुद कोर्ट पहुंचेगी. डर के बावजूद वह हिम्मत जुटाएगी और मायरा के लिए केस लड़ेगी. इस दौरान अरमान उसका साथ देगा और उसे भरोसा दिलाएगा कि एक मां कभी हार नहीं सकती. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या अभीरा अपनी बेटी को न्याय दिला पाएगी.

यह भी पढ़ें: राजकुमार राव ने अपनी बेटी को लकी चार्म मानने से क्यों किया इनकार? वजह जानकर आप रह जाएंगे हैरान

Previous article JEE Main 2026: बिहार के शुभम ने रचा इतिहास, दोनों सेशन में हासिल किए 100 परसेंटाइल
Next article Renault Duster ने क्रैश टेस्ट में दिखाया दम, Bharat NCAP में मिली 5-स्टार रेटिंग
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel