[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile Renault Duster ने क्रैश टेस्ट में दिखाया दम, Bharat NCAP में मिली 5-स्टार रेटिंग

Renault Duster ने क्रैश टेस्ट में दिखाया दम, Bharat NCAP में मिली 5-स्टार रेटिंग

0
Renault Duster ने क्रैश टेस्ट में दिखाया दम, Bharat NCAP में मिली 5-स्टार रेटिंग
रेनॉल्ट डस्टर को बीएनसीएपी टेस्ट में मिली 5 स्टार रेटिंग / फोटो- बीएनसीएपी ऑफिशियल

नई Renault Duster ने भारत में वापसी करते ही साबित कर दिया कि यह सिर्फ स्टाइलिश ही नहीं, बल्कि सेफ्टी में भी जबरदस्त है. मार्च 2026 में लॉन्च हुई इस SUV को अब भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (BNCAP) क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है, जो इसे अपने सेगमेंट की मजबूत गाड़ियों में शामिल करती है.

Duster ने दोनों कैटेगरी एडल्ट और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में शानदार स्कोर हासिल किया है, जो इसकी मजबूत बिल्ड क्वालिटी और सेफ्टी स्टैंडर्ड को दिखाता है.

क्रैश टेस्ट में दमदार स्कोर

BNCAP टेस्ट में Duster ने:

  • Adult Occupant Protection: 32 में से 30.49 अंक
  • Child Occupant Protection: 49 में से 45 अंक स्कोर किए.

वहीं अलग-अलग क्रैश टेस्ट में भी SUV का प्रदर्शन शानदार रहा-

  • फ्रंटल ऑफसेट डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में 16 में से 14.49 अंक
  • साइड मूवेबल डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में पूरे 16 में 16 अंक स्कोर किए.
  • पोल टेस्ट में भी सेफ्टी लेवल Good रहा

ये नतीजे बताते हैं कि फ्रंट और साइड दोनों तरह के हादसों में Duster यात्रियों को बेहतर सुरक्षा देने में कैपेबल है.

सभी वेरिएंट्स को मिला 5-स्टार रेटिंग

यह सेफ्टी टेस्ट Duster के कई वेरिएंट्स Evolution (Turbo 160 MT), Techno (Turbo 160 DCT) और Iconic (Turbo 160 MT) पर किया गया था. खास बात यह है कि 5-स्टार रेटिंग पूरी रेंज पर लागू होती है, यानी हर वेरिएंट में हाई सेफ्टी स्टैंडर्ड मिलेगा.

बच्चों की सुरक्षा में भी आगे

नई Duster बच्चों की सुरक्षा में भी पीछे नहीं है:

  • डायनामिक टेस्ट में फुल मार्क्स: 24/24 (फुल मार्क्स)
  • चाइल्ड सीट फिट करने में भी शानदार स्कोर: 12/12 (फुल मार्क्स)
  • वाहन मूल्यांकन (Vehicle Assessment): 13 में से 9 अंक

कुल मिलाकर Duster ने 49 में से 45 अंक हासिल किए, जो इसे बच्चों की सुरक्षा के मामले में भी मजबूत बनाता है. इस मामले में यह Kia Seltos के बराबर है.

सेफ्टी फीचर्स से लैस नई Duster

इस SUV में सेफ्टी के लिए कई एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं:

  • 6 एयरबैग्स
  • ESC (गाड़ी को कंट्रोल में रखने में मदद)
  • 360° कैमरा
  • रियर पार्किंग सेंसर
  • ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट
  • इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक
  • सभी सीटों के लिए 3-पॉइंट सीट बेल्ट
  • टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS)
  • हिल होल्ड और हिल डिसेंट कंट्रोल
  • सभी यात्रियों के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर

ADAS फीचर्स से और बढ़ी सुरक्षा

इसके अलावा, SUV में एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) भी मिलता है, जिसमें शामिल हैं:

  • अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल (Adaptive Cruise Control)
  • लेन कीप असिस्ट (Lane Keep Assist)
  • ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग (Autonomous Emergency Braking)
  • ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन (Blind Spot Detection)
  • ये फीचर्स ड्राइविंग को न सिर्फ सुरक्षित बल्कि ज्यादा स्मार्ट भी बनाते हैं.

सेफ्टी के साथ स्मार्ट चॉइस

नई Renault Duster ने दिखा दिया है कि यह सिर्फ नाम की वापसी नहीं, बल्कि एक मजबूत कमबैक है. 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ यह SUV अब उन लोगों के लिए बेहतरीन ऑप्शन बन गई है, जो स्टाइल के साथ सेफ्टी भी चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: आ गया Hyundai Venue का नया अवतार, ऑल-ब्लैक थीम के साथ मिलेगा स्पोर्टी लुक

Previous article YRKKH: कोर्ट में वकील बनकर उतरेगी अभीरा, क्या मायरा को दिला पाएगी इंसाफ?
Next article झारखंड में गर्मी का कहर, कई शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार 
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel