अक्षय कुमार की पंक्चुअलिटी से घबराती हैं बॉलीवुड वाइव्स, ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ में खुले राज

Wheel Of Fortune Show: अक्षय कुमार की समय की पाबंदी के मजेदार किस्से ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ में सामने आए, जब नीलम कोठारी और भावना पांडे ने बताया कैसे अक्षय की पंक्चुअलिटी ने उन्हें चौंका दिया था. शो के दौरान एक नया टर्म भी सामने आया AKT यानी अक्षय कुमार टाइम. जानिए पूरा किस्सा…

By Aniket Kumar | February 12, 2026 6:09 PM

Wheel Of Fortune Show: बॉलीवुड में अक्षय कुमार को सिर्फ एक सुपरस्टार के तौर पर ही नहीं, बल्कि उनकी जबरदस्त अनुशासन और समय की पाबंदी के लिए भी जाना जाता है. कहते हैं कि वो जहां भी जाते हैं, समय से पहले पहुंच जाते हैं. कई बार उनकी यही आदत लोगों के लिए हैरानी और परेशानी दोनों बन जाती है. हाल ही में ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ के एक एपिसोड में कुछ ऐसा ही मजेदार किस्सा सामने आया, जिसे सुनकर हर कोई हंस पड़ा.

जब 9 बजे सुबह ही ज्वेलरी शॉप पहुंच गये थे अक्षय

इस शो में बॉलीवुड वाइव्स ने खुलकर बातें कीं और बताया कि अक्षय कुमार की पंक्चुअलिटी ही वो चीज है, जिससे वे सबसे ज्यादा घबराती हैं. बातचीत के दौरान नीलम कोठारी ने एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया. उन्होंने बताया कि एक बार अक्षय सुबह 9 बजे ही उनके ज्वेलरी स्टोर पहुंच गए, जबकि उस समय वह खुद घर पर पजामा पहने हुई थीं. अक्षय का यूं अचानक पहुंच जाना उनके लिए मजेदार भी था और थोड़ा शर्मिंदा करने वाला भी. हंसते हुए उन्होंने अक्षय से पूछ भी लिया था, “भला ज्वेलरी स्टोर पर 9 बजे कौन आता है?”

भावना पांडे ने की AKT की चर्चा

वहीं भावना पांडे ने भी अपना एक्सपीरियंस साझा किया. उन्होंने बताया कि एक बार सुबह-सुबह शूटिंग थी, तो वह खास तौर पर बहुत जल्दी घर से निकलीं ताकि अक्षय को दिखा सकें कि वह भी समय की कितनी पाबंद हैं. लेकिन जब वह सेट पर पहुंचीं तो देखा कि अक्षय उनसे पहले ही वहां मौजूद थे. तभी उन्हें समझ आया कि आखिर क्यों उनकी पंक्चुअलिटी की चर्चा हर जगह होती है. भावना ने मजाक में कहा, “मैं तो पूरी रात सो ही नहीं पाई. एक होता है IST और एक होता है AKT यानी अक्षय कुमार टाइम.”

यह भी पढ़ें: ‘द 50’ में बिना दिखे भी छाए एल्विश यादव, पैसों को लेकर हुआ मजेदार खुलासा