[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Tum Dena Saath Mera: अपराजिता को पाने के लिए ललित का नया दांव, क्या मालती आएगी उसकी बातों में?

Tum Dena Saath Mera: अपराजिता को पाने के लिए ललित का नया दांव, क्या मालती आएगी उसकी बातों में?

0
Tum Dena Saath Mera: अपराजिता को पाने के लिए ललित का नया दांव, क्या मालती आएगी उसकी बातों में?
‘तुम देना साथ मेरा’ की अपराजिता, फोटो- इंस्टाग्राम

Tum Dena Saath Mera: सीरियल ‘तुम देना साथ मेरा’ के लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत में अपराजिता, रक्षित से कहती है कि कई बार किसी चीज का अंत ही नई शुरुआत का रास्ता बनता है. वह रक्षित को अपना सबसे बड़ा सहारा बताते हुए मिठाई खिलाती है. हालांकि रक्षित उसके व्यवहार को समझ नहीं पाता और सोच में पड़ जाता है. इरा, अपराजिता को एक नया डिजाइन तैयार करने का काम देती है और तीन दिनों के भीतर उसे पूरा करने की बात कहती है. परेशानी यह थी कि अपराजिता को टैबलेट चलाना नहीं आता था. जब उसने मदद मांगी तो कुछ कर्मचारी उसका मजाक उड़ाने लगे. यह देखकर इरा खुश हो गई.

रक्षित ने हर कदम पर दिया साथ

इरा ने कर्मचारियों को डांटते हुए कहा कि किसी नए कर्मचारी का मजाक बनाना गलत है. इसके बाद उसने अपराजिता को सभी के लिए चाय बनाने का काम दे दिया. अपराजिता बिना किसी शिकायत के पैंट्री में जाकर चाय बनाने लगी. जब रक्षित को पता चला कि अपराजिता चाय बना रही है तो वह तुरंत उसके पास पहुंचा. उसने कहा कि उसे चाय बनाने के बजाय अपने डिजाइन पर ध्यान देना चाहिए. अपराजिता ने कहा कि वह किसी की मदद पर निर्भर नहीं रहना चाहती और अपने काम से लोगों की सोच बदलना चाहती है.

ललित ने मांगी माफी

जब अपराजिता टैबलेट चलाने में परेशान होती है, तब रक्षित सीधे मदद करने के बजाय इशारों में उसे सिखाने की कोशिश करता है. आखिरकार अपराजिता सीखने लगती है और अपने काम पर ध्यान देती है. दूसरी तरफ मालती भगवान हनुमान से अपराजिता की खुशियों के लिए प्रार्थना कर रही थी. तभी ललित वहां पहुंचता है और अपने किए पर पछतावा जताता है. वह खुद को चप्पलों से मारते हुए मालती से अपराजिता को वापस भेजने के लिए कहता है. मालती उसे याद दिलाती है कि उसने अपराजिता पर हाथ उठाया था, जिसकी कोई माफी नहीं हो सकती.

Previous article जहानाबाद में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत भव्य ‘संडेज ऑन साइकिल’ रैली, पर्यावरण बचाने का दिया गया संदेश
Next article सोशल मीडिया से दूरी, खाना कम कर दिया, मानसी ने बिना कोचिंग ऐसे क्रैक किया UPSC
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel