[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education success-story सोशल मीडिया से दूरी, खाना कम कर दिया, मानसी ने बिना कोचिंग ऐसे क्रैक किया UPSC

सोशल मीडिया से दूरी, खाना कम कर दिया, मानसी ने बिना कोचिंग ऐसे क्रैक किया UPSC

0
सोशल मीडिया से दूरी, खाना कम कर दिया, मानसी ने बिना कोचिंग ऐसे क्रैक किया UPSC
UPSC AIR 543 मानसी महोलिया (Image: Instagram)

UPSC की तैयारी हर किसी के बस की बात नहीं होती. लेकिन राजस्थान के जयपुर की रहने वाली मानसी महोलिया ने यह कर दिखाया. साल 2025 की UPSC सिविल सर्विस परीक्षा में उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 543 (UPSC AIR 543 Mansi Maholia) हासिल की और कुल 952 मार्क्स के साथ सफलता पाई. आइए उनकी जर्नी पर एक नजर डालते हैं.

Mansi Maholia Success Story: कौन हैं मानसी महोलिया?

मानसी महोलिया शुरुआत से ही पढ़ाई में बेहद अव्वल रही हैं. उनकी शुरुआती स्कूलिंग जयपुर के सेंट एंसल्म सीनियर सेकेंडरी स्कूल (St. Anselm’s Sr. Sec. School, Jaipur) से हुई है. उन्होंने 10वीं की परीक्षा शानदार 9.4 CGPA के साथ पास की थी. इसके बाद 12वीं में भी उन्होंने 84% मार्क्स हासिल किए थे.

स्कूलिंग खत्म होने के बाद उन्होंने दिल्ली का रुख किया और देश की प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) से कंप्यूटर साइंस में बीटेक (BTech) की डिग्री हासिल की. बीटेक के बाद मानसी ने जेएनयू में ही पीएचडी (PhD) में एडमिशन ले लिया और फिलहाल वे अपनी पीएचडी कर रही हैं.

सिविल सर्विस की तैयारी

मानसी महोलिया ने कॉलेज के साथ ही सिविल सर्विस की तैयारी शुरू कर दी. उन्होंने साल 2022 में पहली बार यूपीएससी परीक्षा दी, जिसमें वो प्रीलिम्स भी पास नहीं हो पाईं. इसके बाद साल 2023 में उन्होंने फिर से परीक्षा दी और मेन्स में फेल हो गईं.

साल 2025 की UPSC सिविल सर्विस परीक्षा में उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 543 हासिल की और कुल 952 मार्क्स के साथ सफलता पाई. लिखित परीक्षा में 762 और इंटरव्यू में 190 मार्क्स मिले.

सोशल मीडिया से दूरी

मानसी बताती हैं कि उन्होंने तैयारी के दौरान सोशल मीडिया पूरी तरह छोड़ दिया था. वह परीक्षा से 3 से 4 महीने पहले अपने सारे अकाउंट डिएक्टिवेट कर देती थीं. इससे उनका ध्यान पूरी तरह पढ़ाई पर रहता था. यही डिसिप्लिन उनकी सबसे बड़ी ताकत बनी. एक इंटरव्यू में मानसी बताती हैं कि उन्होंने तैयारी के दौरान खाना भी कम कर दिया था.

UPSC बेस्ट बुक्स

मानसी (Mansi Maholia) ने अपनी तैयारी को बहुत सिंपल लेकिन स्ट्रॉन्ग रखा. उन्होंने इकोनॉमिक्स के लिए विवेक सिंह की किताब पढ़ी. जनरल स्टडीज के लिए लक्ष्मीकांत की किताब फॉलो की. हिस्ट्री के लिए स्पेक्ट्रम पढ़ा. इसके साथ वह रेगुलर मॉक टेस्ट देती थीं और पिछले सालों के प्रश्न पत्र यानी PYQs पर खास ध्यान देती थीं. उनका मानना था कि PYQs पर पकड़ बनाना बहुत जरूरी है.

यह भी पढ़ें: किसान की बेटी ने पाई MNC में जॉब ऑफर! मिला 52 लाख का पैकेज 

Previous article Tum Dena Saath Mera: अपराजिता को पाने के लिए ललित का नया दांव, क्या मालती आएगी उसकी बातों में?
Next article गयाजी के सुरहर नदी में अवैध खनन पर पुलिस का बड़ा एक्शन, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel