[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment भिड़े-माधवी पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, सोने के चक्कर में पहुंचे सलाखों के पीछे

भिड़े-माधवी पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, सोने के चक्कर में पहुंचे सलाखों के पीछे

0
भिड़े-माधवी पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, सोने के चक्कर में पहुंचे सलाखों के पीछे
TMKOC Upcoming Twist

TMKOC: पॉपुलर कॉमेडी शो Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है. गोकुलधाम सोसायटी के सबसे अनुशासित सदस्य आत्माराम भिड़े इस बार ऐसी मुसीबत में फंस गए हैं, जिसने दर्शकों को भी हैरान कर दिया है. हंसी-मजाक के बीच अब शो में सस्पेंस और तनाव भी देखने को मिल रहा है.

सोने के सेट के चक्कर में फंसे भिड़े

कहानी की शुरुआत तब होती है जब Atmaram Tukaram Bhide और माधवी भिड़े एक ज्वेलरी शॉप पर जाते हैं. वहां उन्हें एक कपल सस्ते दाम में सोने का सेट बेचने की पेशकश करता है. लालच में आकर दोनों 4 लाख 75 हजार रुपये में वह सेट खरीद लेते हैं, जिसके लिए उन्हें गोकुलधाम के सदस्यों से उधार भी लेना पड़ता है.

नकली पुलिस ने रचा पूरा खेल

रात होते ही उनके घर नकली पुलिस पहुंचती है और बताती है कि यह सोने का सेट चोरी का है. वे दोनों को पूछताछ के लिए साथ ले जाते हैं, लेकिन रास्ते में ही फरार हो जाते हैं. यहीं से असली मुसीबत शुरू होती है.

असली पुलिस ने किया गिरफ्तार

नकली पुलिस के भागने के बाद जब असली पुलिस मौके पर पहुंचती है, तो जांच में पता चलता है कि जिस गाड़ी में भिड़े और माधवी थे, वह चोरी की है. ऐसे में पुलिस दोनों को ही गाड़ी चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लेती है.

चालू पांडे के सामने रखी सच्चाई

पुलिस स्टेशन पहुंचने के बाद भिड़े और माधवी अपनी सफाई देने की कोशिश करते हैं और इंस्पेक्टर चालू पांडे को पूरी कहानी बताते हैं. हालांकि हालात ऐसे हैं कि पुलिस तुरंत उनकी बात पर भरोसा नहीं कर पा रही है, जिससे उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं.

क्या बच पाएंगे भिड़े-माधवी?

अब सवाल यह है कि भिड़े और माधवी इस मुसीबत से कैसे बाहर निकलेंगे. क्या गोकुलधाम सोसायटी उनके साथ खड़ी होगी? आने वाले एपिसोड्स में इस पूरे मामले का खुलासा होने वाला है, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है.

यह भी पढ़ें: श्रीदेवी की संपत्ति विवाद में बोनी कपूर और बेटियों का बड़ा कदम, सुनवाई 26 मार्च को

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel