[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment The 50 Finale: प्रिंस नरूला के फिनाले से पीछे हटने पर रजत दलाल का रिएक्शन, कहा- मुझे यह डर अच्छा लगा

The 50 Finale: प्रिंस नरूला के फिनाले से पीछे हटने पर रजत दलाल का रिएक्शन, कहा- मुझे यह डर अच्छा लगा

0
The 50 Finale: प्रिंस नरूला के फिनाले से पीछे हटने पर रजत दलाल का रिएक्शन, कहा- मुझे यह डर अच्छा लगा
प्रिंस नरूला और रजत दलाल, फोटो- इंस्टाग्राम

The 50 Finale: रियलिटी गेमिंग शो ‘द 50’ के सेमी-फाइनल में प्रिंस नरूला ने अपनी जगह फिनाले के लिए पक्की कर ली थी. लेकिन चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब प्रिंस ने अपनी मर्जी से फिनाले का टिकट छोड़ते हुए इसे शिव ठाकरे को दे दिया. प्रिंस ने कहा कि उनका मकसद अपनी पत्नी और टीम के लिए खेलना था और अब वह गेम में आगे नहीं बढ़ना चाहते. उन्होंने इसे अपनी जीत और हार खुद तय करने का फैसला बताया. अब इसपर कंटेस्टेंट रजत दलाल और उर्वशी ढोलकिया का रिएक्शन सामने आया है. आइए बताते हैं उन्होंने कहा.

क्यों छोड़ा प्रिंस ने फिनाले?

प्रिंस ने एक वीडियो में कहा, “मैं अपनी जीत का सिलसिला खुद तोड़ रहा हूं. मैं घर जाकर अपनी बेटी से मिलना चाहता हूं. वही मेरी असली ट्रॉफी है. मैं चाहता हूं कि युवा पीढ़ी आगे आए और मेरी विरासत को आगे बढ़ाए.” उन्होंने साफ किया कि अगर फैसु जीतते, तो वह उसे ही अपना टिकट दे देते.

जहां कुछ कंटेस्टेंट इस कदम से इमोशनल हो गए, वहीं कुछ ने इसे रणनीति या पब्लिसिटी स्टंट बताया.

कंटेस्टेंट्स के रिएक्शन

प्रिंस के इस कदम पर शिव ठाकरे हैरान और इमोशनल थे. उन्होंने कहा,”मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि उसने मुझे चुना, लेकिन यह जिम्मेदारी भी महसूस हो रही है.” जबकि, उर्वशी ढोलकिया ने आलोचना करते हुए कहा कि प्रिंस यह टिकट कृष्णा को भी दे सकते थे, क्योंकि वह भी इसकी हकदार थीं.

राजत दलाल: “यह डर अच्छा लगा”

राजत दलाल ने प्रिंस के इस कदम की कड़ी आलोचना की. उन्होंने कहा, “जब कोई अकेला होता है, तो उसके किए गए सारे दावे दांव पर लग जाते हैं. इसलिए हार का सामना करने के बजाय सब कुछ पीछे छोड़ देना बेहतर है. कम से कम कल वह यह तो कह पाएगा कि उसने खुद छोड़ा, न कि यह कि वह हारा.”

रजत ने बाद में उर्वशी से यह भी कहा, “मुझे प्रिंस का यह डर अच्छा लगा. उसने इतना कुछ कमाया है कि उसे इसे खोने का डर है. अगर वह यह शो जीतना ही नहीं चाहता था, तो वह इसमें आया ही क्यों? अगर उसने अपनी गैंग को मजबूत बनाया होता, तो उसे उनका हाथ थामने की जरूरत नहीं पड़ती. उसने जीतने के लिए एक बार भी मेरा नाम नहीं लिया. मैं असल में लड़ना चाहता था, लेकिन वह उसका पल था, इसलिए मैं पीछे हट गया.”

यह भी पढ़ें: The 50 Grand Finale से पहले जानिए कौन है टॉप 5 फाइनलिस्ट, फिनाले कब-कहां और कितनी प्राइज मनी

Previous article छठ महापर्व के दौरान करें इस व्रत कथा का पाठ, छठी मइया का मिलेगा आशीर्वाद
Next article भिड़े-माधवी पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, सोने के चक्कर में पहुंचे सलाखों के पीछे
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel