The Kerala Story 2 OTT Release Date: थिएटर में मिस हो गई ‘द केरला स्टोरी 2’? अब OTT पर मिलेगा देखने का मौका, स्ट्रीमिंग डिटेल्स यहां
The Kerala Story 2 OTT Release: थिएटर के बाद अब ZEE5 पर रिलीज होगी 'द केरला स्टोरी 2' फिल्म. जानें रिलीज डेट, कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन.
The Kerala Story 2 OTT Release Date: विवादों और चर्चाओं में रही फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ को लेकर अब बड़ी अपडेट सामने आई है. सिनेमाघरों में रिलीज होने के करीब 70 दिनों बाद मेकर्स ने इसे ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला किया है. यह फिल्म साल 2023 में आई फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ का अगला भाग है.
अगर आप थिएटर में इसे देखने से चूक गए थे, तो अब इंतजार खत्म होने वाला है. फिल्म जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है, जहां आप इसे कभी भी और कहीं भी आराम से देख सकते हैं.
कब और कहां देखें?
फिल्म 1 मई 2026 को OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज होगी. इसका रन टाइम 2 घंटे 11 मिनट है.
क्या है ‘द केरला स्टोरी 2’ की कहानी?
इस फिल्म की कहानी भारत के अलग-अलग राज्यों की तीन लड़कियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी जिंदगी प्यार और धोखे की वजह से पूरी तरह बदल जाती है. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे इन लड़कियों को पहले अपनी बातों में फंसाया जाता है और फिर उन पर धर्म बदलने का दबाव डाला जाता है. इनमें राजस्थान की एक 16 साल की छोटी बच्ची भी शामिल है, जिसे बहला-फुसलाकर उसका धर्म बदलवाने की कोशिश की जाती है, जिसके बाद उसका परिवार पुलिस में शिकायत दर्ज कराता है.
कहानी आगे बढ़ती है और मध्य प्रदेश की एक और लड़की का हाल दिखाती है, जिसे लगता था कि वह एक अच्छे रिश्ते में है. लेकिन शादी के बाद उसे पता चलता है कि उसके साथ धोखा हुआ है. उसे घर में कैद कर लिया जाता है और उसकी आजादी छीन ली जाती है. वहीं, केरल की एक पढ़ी-लिखी महिला की कहानी भी इसमें शामिल है, जो एक पत्रकार के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहती है, लेकिन बाद में वही पत्रकार उस पर धर्म बदलने और अपनी बातें मानने के लिए दबाव डालने लगता है.
फिल्म में उन लड़कियों के दर्द और तकलीफ को दिखाया गया है जिन्हें कैद में रखा जाता है, टॉर्चर किया जाता है और यहां तक कि उनका खान-पान बदलने के लिए भी मजबूर किया जाता है.
बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा फिल्म का हाल?
बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को मिला-जुला रिस्पांस मिला. कुछ लोगों ने फिल्म की कहानी को सही बताया, तो कुछ ने इसे केवल प्रोपेगेंडा कहा. कमाई की बात करें तो भारत में इस फिल्म ने लगभग 52.92 करोड़ रुपये कमाए और पूरी दुनिया में इसकी कुल कमाई 62.33 करोड़ रुपये रही.
