The 50 में गरमाया माहौल, रिधिमा पंडित ने वंशज सिंह को सोशल मीडिया पर लताड़ा

The 50: रियलिटी शो ‘द 50’ में रिधिमा पंडित और वंशज सिंह के बीच बहस ने बड़ा रूप ले लिया है. जानिए कैसे शुरू हुआ यह विवाद और दोनों ने सोशल मीडिया पर क्या कहा.

By Sheetal Choubey | March 1, 2026 5:40 PM

The 50: रियलिटी शो ‘द 50’ इन दिनों अपने एंटरटेनिंग एपिसोड्स की वजह से चर्चा में है. फैंस शो को काफी पसंद कर रहे हैं और अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स को सपोर्ट भी कर रहे हैं. लेकिन हाल ही के एक एपिसोड में माहौल तब गरम हो गया जब रिधिमा पंडित और वंशज सिंह के बीच तीखी बहस देखने को मिली. एपिसोड के बाद यह विवाद सोशल मीडिया तक पहुंच गया, जहां दोनों ने एक-दूसरे पर खुलकर अपनी बात रखी.

क्या था पूरा मामला?

दरअसल, यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब वंशज सिंह और साथी कंटेस्टेंट अर्चना गौतम के बीच एक हल्की-फुल्की बातचीत चल रही थी. बातचीत के दौरान वंशज ने मजाक में कहा कि उन्होंने शो में अर्चना को खास नोटिस नहीं किया था. यह बात सुनकर रिधिमा पंडित को लगा कि वंशज का लहजा अर्चना के प्रति ठीक नहीं है, खासकर उनकी सीनियरिटी और इंडस्ट्री के अनुभव को देखते हुए.

स्थिति को संभालने के लिए रिधिमा ने बीच में आकर वंशज को अर्चना के प्रति थोड़ा रिस्पेक्ट दिखाने की सलाह दी. लेकिन यही बात आगे चलकर बहस का कारण बन गई और दोनों के बीच टकराव शुरू हो गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान वंशज ने कुछ पर्सनल और उम्र से जुड़े कमेंट्स भी किए, जिससे माहौल और ज्यादा गरमा गया.

रिधिमा पंडित ने सोशल मीडिया पर लिखा लंबा नोट

एपिसोड के बाद रिधिमा पंडित ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए वंशज के व्यवहार पर नाराजगी जताई. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “किसी को नापसंद करने और किसी से नफरत करने में फर्क होता है. और इन दोनों झूठों के अलावा कुछ और भी खतरनाक है: किसी को धमकाना. यह राय नहीं है, यह आलोचना नहीं है और यह अपनी आवाज का इस्तेमाल भी नहीं है. यह डराना-धमकाना है और यह मंजूर नहीं है. असर ही ताकत है. ताकत बातचीत को आकार देती है, सोच बदलती है और समाज बना सकती है या उसे जहरीला भी बना सकती है. अगर आपका प्लेटफॉर्म ट्रोलिंग या नफरत फैलाने के लिए इस्तेमाल हो रहा है, तो आप असर नहीं डाल रहे हैं, बल्कि उकसा रहे हैं.”

इसके अलावा उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में भी वंशज पर नाराजगी जताते हुए लिखा कि कुछ लोग अपने बुरे व्यवहार से दूसरों को परेशान करने की ताकत रखते हैं. रिधिमा ने यह भी कहा कि उन्हें मिलने वाली धमकियों से वह डरने वाली नहीं हैं और उन्होंने साफ कहा कि वह पीछे नहीं हटेंगी.

इंस्टाग्राम स्टोरी में भी जताई नाराजगी

The 50 में गरमाया माहौल, रिधिमा पंडित ने वंशज सिंह को सोशल मीडिया पर लताड़ा 2

इसके बाद रिधिमा ने इंस्टाग्राम स्टोरी में भी अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने लिखा, “बस इसे सबके देखने के लिए यहीं छोड़ रही हूं. यह कोई ऐसा है जिसके पास अपने बुरे बर्ताव के लिए लोगों को परेशान करने की ताकत है. कृपया बताएं कि जो भी समझदार इंसान यह वीडियो देख रहा है, क्या इस इंसान को मदद की जरूरत है या नहीं? उसे मेडिकल मदद की जरूरत है.”

एक्ट्रेस ने आगे यह भी कहा, “मैं बस तुम्हें और तुम्हारे साथी ट्रोलर्स को बताना चाहती हूं, वंशज, तुम सब जो धमकियां मुझे दे रहे हो उनसे मेरा ट्रैक्शन और बढ़ रहा है. तुम लोगों ने गलत इंसान से पंगा लिया है. मैं भी पीछे नहीं हटूंगी.”

वंशज सिंह ने भी दिया जवाब

रिधिमा के पोस्ट के बाद वंशज सिंह ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए जवाब दिया. उन्होंने लिखा, “जब मैं मुंबई वापस आऊंगा तो मुझे हमेशा की तरह नफरत करनी होगी. मैं इसे एंटरटेनिंग बनाऊंगा.” उन्होंने आगे कहा, “कल ‘द 50’ का एपिसोड इंपॉर्टेंट होगा, क्योंकि रिधिमा, जिसकी मैं इज्जत करता था और जिसे ‘आप’ कहकर बुलाता था, उसने एक लाइन क्रॉस कर दी. उसे लगा कि वह मेरे बारे में कुछ भी कह सकती है और उसे कोई सजा नहीं मिलेगी. लेकिन उसने जो कहा, मैं उसे माफ नहीं करूंगा.”

वंशज ने यह भी दावा किया कि अब तक वह इस पूरे मामले को मजाक में ले रहे थे क्योंकि यह शो का हिस्सा था, लेकिन अब यह मामला उनके लिए गंभीर हो गया है. उन्होंने कहा कि कुछ टीवी एक्टर्स कंटेंट क्रिएटर्स के साथ बुरा व्यवहार करने के आदी हो गए हैं, लेकिन वह इस पर चुप नहीं रहेंगे.

यह भी पढ़ें: Meri Zindagi Hai Tu Episode 32 क्यों टला? जानिए अब कब होगा टेलीकास्ट