[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के ‘सोढ़ी’ ने वीडियो शेयर कर दी फैंस को गुड न्यूज, बोले- फाइनली भगवान ने मेरी सुन ली

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के ‘सोढ़ी’ ने वीडियो शेयर कर दी फैंस को गुड न्यूज, बोले- फाइनली भगवान ने मेरी सुन ली

0
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के ‘सोढ़ी’ ने वीडियो शेयर कर दी फैंस को गुड न्यूज, बोले- फाइनली भगवान ने मेरी सुन ली
फ्रेम में गुरुचरण सिंह, फोटो- इंस्टाग्राम

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: पॉपुलर टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में ‘सोढ़ी’ का किरदार निभा चुके एक्टर गुरुचरण सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं. लंबे समय से लाइमलाइट से दूर रहे गुरुचरण सिंह ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने फैंस को गुड न्यूज दी है.

कुछ समय पहले खबरें आई थीं कि एक्टर आर्थिक तंगी और बेरोजगारी से जूझ रहे हैं. इतना ही नहीं, पिछले साल 2024 में तो वह करीब 25-26 दिनों तक लापता भी रहे थे, जिससे उनके परिवार और फैंस काफी परेशान हो गए थे. हालांकि, अब उनके नए वीडियो ने सबको राहत दी है.

गुरुचरण सिंह: “बहुत जल्द खुशखबरी आने वाली है”

गुरुचरण सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “बहुत जल्द खुशखबरी आने वाली है. आप सभी का शुक्रिया. वाहेगुरु जी सब पर कृपा करें. रब रक्खा जी.”

वीडियो में एक्टर ब्राउन टी-शर्ट और पीली पगड़ी में नजर आ रहे हैं. उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह. मैं लंबे समय बाद आप सभी के सामने आया हूं क्योंकि फाइनली भगवान ने मेरी, मेरे परिवार और मेरे फैंस की प्रार्थना सुन ली. बहुत जल्द आपके साथ एक बड़ी गुड न्यूज शेयर करूंगा.”

क्या ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में होगी वापसी?

उनके इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने राहत की सांस ली है. कई यूजर्स कमेंट्स में पूछ रहे हैं कि क्या वह तारक मेहता का उल्टा चश्मा में वापसी कर रहे हैं? वहीं कुछ उनके अच्छे स्वास्थ्य और नई शुरुआत की कामना कर रहे हैं.

अब फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि गुरुचरण सिंह आखिर कौन सी खुशखबरी साझा करने वाले हैं, क्या वह अपने पुराने शो में वापसी करेंगे या किसी नए प्रोजेक्ट से दर्शकों के बीच लौटेंगे. इसका पता बहुत जल्द चल जायेगा.

गुरुचरण सिंह किस तारीख को लापता हुए थे?

गुरुचरण सिंह अप्रैल 22, 2024 को लापता हुए थे.

गुरुचरण सिंह ने किस साल ‘तारक मेहता’ शो छोड़ा था?

गुरुचरण सिंह ने 2020 में शो छोड़ दिया था.

गुरुचरण सिंह को किस एक्टर ने रिप्लेस किया था?

बलविंदर सिंह सूरी

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में गुरुचरण सिंह का पूरा नाम क्या था?

गुरुचरण सिंह का पूरा नाम शो में रोशन सिंह सोढ़ी था.

यह भी पढ़े: Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Worldwide Collection: हिट या फुस्स? वरुण धवन-जान्हवी कपूर की फिल्म ने वर्ल्डवाइड कितना कमाया? रिपोर्ट्स जानें

Previous article Ritesh Pandey: रितेश पांडे को प्रशांत किशोर ने इस सीट से बनाया उम्मीदवार, NDA और महागठबंधन को देंगे चुनौती
Next article LG Electronics India Profit: एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया को रिकॉर्डतोड़ मुनाफा, वित्त वर्ष 2024-25 में 46% की जबरदस्त बढ़त दर्ज
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel