[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business LG Electronics India Profit: एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया को रिकॉर्डतोड़ मुनाफा, वित्त वर्ष 2024-25 में 46% की जबरदस्त बढ़त दर्ज

LG Electronics India Profit: एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया को रिकॉर्डतोड़ मुनाफा, वित्त वर्ष 2024-25 में 46% की जबरदस्त बढ़त दर्ज

0
LG Electronics India Profit: एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया को रिकॉर्डतोड़ मुनाफा, वित्त वर्ष 2024-25 में 46% की जबरदस्त बढ़त दर्ज
LG Electronics India Profit

LG Electronics India Profit: एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया (LGEI) ने वित्त वर्ष 2024-25 में शानदार वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया है. कंपनी का शुद्ध मुनाफा 45.8% बढ़कर 2,203.35 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष 2023-24 में यह आंकड़ा 1,511.07 करोड़ रुपये था. कंपनी की कुल ऑपरेशनल इनकम 14.1% की वृद्धि के साथ 24,366.64 करोड़ रुपये पर पहुंच गई. एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने यह जानकारी शेयर बाजार को दी गई अपनी फाइलिंग में साझा की.

आय और लाभ में दोहरी वृद्धि

टोफ्लर की ओर से जारी किए गए वित्तीय आंकड़ों के अनुसार, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया की अन्य आय सहित कुल आय 14.25% बढ़कर 24,630.63 करोड़ रुपये रही. वहीं, कर-पूर्व लाभ में 45.5% की जबरदस्त वृद्धि दर्ज की गई. यह उछाल कंपनी की मजबूत ब्रांड रणनीति, लागत नियंत्रण और उत्पादों की बढ़ती मांग का परिणाम माना जा रहा है.

विज्ञापन और प्रचार में बढ़ा निवेश

वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान एलजी इलेट्रॉनिक्स इंडिया का विज्ञापन और प्रचार पर होने वाला खर्च 7.27% बढ़कर 1,009.12 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष 940.71 करोड़ रुपये था. कंपनी ने ब्रांड की दृश्यता और बाजार में उपस्थिति मजबूत करने के लिए डिजिटल और टेलीविजन विज्ञापनों पर विशेष ध्यान दिया.

कर और रॉयल्टी भुगतान में बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया का कुल कर व्यय 44.42% बढ़कर 759.76 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वर्ष यह 526.05 करोड़ रुपये था. इसके अलावा, लाइसेंस समझौते के तहत मूल कंपनी को दी जाने वाली रॉयल्टी लागत 12.74% बढ़कर 454.61 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले 403.23 करोड़ रुपये थी.

आईपीओ में 15% हिस्सेदारी की बिक्री

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स अपनी भारतीय इकाई एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) की तैयारी में भी जुटी हुई है. कंपनी ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के तहत 15% हिस्सेदारी बाजार में पेश करेगी. उद्योग विशेषज्ञों के अनुसार, एलजीईआई का मजबूत वित्तीय प्रदर्शन और बढ़ता मुनाफा इस आईपीओ को निवेशकों के लिए आकर्षक बना सकता है.

इसे भी पढ़ें: Nitin Gadkari: भारत में 2027 से पहले ठोस कचरे से बनेगी सड़क, 80 लाख टन सॉलिड वेस्ट है तैयार

घरेलू बाजार में मजबूत पकड़

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया की यह सफलता उसके घरेलू उपकरण, टीवी, और स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स की लगातार बढ़ती बिक्री से जुड़ी है. कंपनी ने प्रीमियम कैटेगरी में अपनी उपस्थिति को और मजबूत किया है. विश्लेषकों का मानना है कि मौजूदा वित्तीय रफ्तार को देखते हुए एलजी इंडिया आने वाले वर्षों में भारतीय उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में और भी बड़ा हिस्सा हासिल कर सकती है.

इसे भी पढ़ें: Flipkart Big Bang Diwali Sale की जल्द होगी शुरुआत, यहां चेक करें डेट और बेनिफिट

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के ‘सोढ़ी’ ने वीडियो शेयर कर दी फैंस को गुड न्यूज, बोले- फाइनली भगवान ने मेरी सुन ली
Next article एलन मस्क को देने पड़े 10,70,00,00,000 रुपये, चार लोगों में बटेंगे पैसे, जिसमें दो Indian भी
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel