दयाबेन की एंट्री पर रतन और रूपा भाभी देंगे स्पेशल गिफ्ट, जेठालाल से कर चुके हैं डिसकस

दयाबेन के आने के बाद रतन और रूपा भाभी उन्हें स्पेशल गिफ्ट देंगे.

By Ashish Lata | April 22, 2026 3:29 PM

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में काफी समय से दयाबेन गायब है. उनकी एंट्री को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर खबरें वायरल होती रहती है. हालांकि शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने भी कई बार कहा है कि ऑडिशन चल रहे हैं. जल्द ही दयाबेन का किरदार वापस आएगा. अब रतन और रूपा के रूप में एंट्री करने वाले कुलदीप गोर और धरती भट्ट ने बताया कि वह दयाबेन को एक खास चीज गिफ्ट करेंगी.

दया भाभी की एंट्री पर ये गिफ्ट देंगी रूपा भाभी और रतन

दयाभाभी की कमी महसूस होने पर बात करते हुए रूपा भाभी और रतन ने कहा कि चूंकि दया भाभी यहां नहीं हैं, इसलिए हम जेठालाल भाई से पूछते रहते हैं कि वह कब लौटेंगी. जब भी दया भाभी वापस आएंगी, उन्हें हमारी तरफ से हमेशा मुफ्त कचौरी मिलेंगी, बिल्कुल मुफ्त और साड़ियां भी. मैंने जेठालाल भाई को पहले ही बता दिया है कि जब भी वो आएंगी, हमारी दुकान पर उनके लिए साड़ियां हमेशा तैयार रहेंगी.

कुलदीप गोर ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अपने एंट्री को लेकर की बात

रतन उर्फ कुलदीप गोर ने शो में अपने पहले दिन को याद किया. उन्होंने कहा कि पहले दिन से ही सबने हमारा बहुत अच्छे से स्वागत किया. मैं कुछ लोगों को पहले से जानता था, और जिन्हें मैं नहीं जानता था, उन्होंने भी मुझे ऐसा महसूस कराया जैसे हम एक-दूसरे को सालों से जानते हों. इससे हमें आत्मविश्वास मिला और हम आराम से काम कर पाए और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाए. इस शो का हिस्सा बनना हमारे लिए सौभाग्य की बात है, और हमें मिल रहे प्यार के लिए हम दिल से आभारी हैं.

यह भी पढ़ें- तमन्ना से ब्रेकअप के बाद मिस्ट्री गर्ल संग दिखे विजय वर्मा, तस्वीरों ने मचाई हलचल