Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: आखिर होगी पोपटलाल की शादी? जयपुर के पतंग महोत्सव में बबली ने रखी ऐसी शर्त, बढ़ा सस्पेंस

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में पोपटलाल की शादी को लेकर बड़ा ट्विस्ट सामने आया है. जयपुर के पतंग महोत्सव में बबली ने रखी अनोखी शर्त, जानिए क्या इस बार बदलेगी पोपटलाल की किस्मत.

By Sheetal Choubey | January 28, 2026 4:42 PM

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी का सबसे पॉपुलर सिटकॉम ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ एक बार फिर सुर्खियों में है. वजह है गोकुलधाम सोसाइटी के कुंवारे पत्रकार पोपटलाल, जिनकी शादी का इंतजार दर्शक सालों से कर रहे हैं. कई बार उनकी शादी के योग बने, लेकिन हर बार कोई न कोई मुसीबत आ ही गई. अब एक बार फिर कहानी ने ऐसा मोड़ लिया है, जिसने फैंस की उम्मीदें बढ़ा दी हैं. आइए बताते हैं आने वाले ट्विस्ट के बारे में सबकुछ.

जयपुर पहुंची गोकुलधाम की पूरी टीम

शो में इन दिनों कहानी जयपुर में चल रहे पतंग महोत्सव के इर्द-गिर्द घूम रही है, जहां पूरी गोकुलधाम टीम मौजूद है. इसी रंग-बिरंगे माहौल के बीच पोपटलाल की शादी से जुड़ा एक नया ट्विस्ट सामने आया है, जिसकी झलक मेकर्स ने हाल ही में जारी किए गए प्रोमो में दिखाई है.

बबली की एंट्री और शादी की अनोखी शर्त

इसमें देखने को मिल रहा है कि पोपटलाल को आखिरकार दुल्हन मिल गई है, जिसका नाम है बबली. लेकिन शादी इतनी आसान नहीं है. बबली ने शादी के लिए एक अनोखी शर्त रखी है कि जो भी उनकी पतंग काटेगा, वही उनसे शादी करेगा. पोपटलाल इस चैलेंज को स्वीकार कर लेता है और पूरे कॉन्फिडेंस के साथ खुद को इस मुकाबले के लिए तैयार बताता है.

दूल्हे के लिबास में उतरे मैदान में

आगे देखने को मिलता है कि पोपटलाल शेरवानी पहनकर, दूल्हे के रूप में पतंग महोत्सव में पहुंचते हैं. वह सभी से दुआ करने की बात करते हुए कहते हैं कि वह बबली की पतंग काटकर उनका दिल जीतेंगे और उन्हें मिसेज पोपटलाल बनाकर गोकुलधाम लेकर जाएंगे.

बबली का कॉन्फिडेंस बढ़ाएगा मुश्किलें

जब पोपटलाल बबली से उसकी पतंग काटने की इजाजत मांगता है, तो बबली साफ कहती हैं कि सिर्फ कॉन्फिडेंस काफी नहीं, क्योंकि पतंग काटने की जंग में कई दावेदार हैं और जिसकी पतंग कटी, वरमाला उसी के गले में पड़ेगी.

क्या इस बार बदलेगी पोपटलाल की किस्मत?

हाल के एपिसोड्स में यह भी दिखाया गया कि बबली ने पोपटलाल को बताया कि पूरा जयपुर उनकी पतंग काटने और उनसे शादी करने के सपने देख रहा है. ऐसे में सवाल यही है कि क्या पोपटलाल इस बार अपनी किस्मत बदल पाएंगे या एक बार फिर शादी का सपना अधूरा रह जाएगा?

यह भी पढ़ें- Anupama Spoiler: रजनी की साजिश से चॉल में लगी आग, अनुपमा के खिलाफ फिर होगी राही, प्रेरणा की मां के साथ मिलकर लेगी बदला