कौन है बाघा की सेकंड गर्लफ्रेंड? असित मोदी का खुलासा, कहा- दर्शक ट्रैक को एंजॉय कर रहे होंगे

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में बाघा की दूसरी गर्लफ्रेंड की एंट्री हुई है. ये गर्लफ्रेंड कौन है इसका खुलासा हो गया है. असित मोदी ने कहा कि दर्शक इस मजेदार कहानी को खूब एंजॉय कर रहे होंगे.

By Divya Keshri | July 5, 2026 7:13 AM

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का लेटेस्ट ट्रैक बाघा की सेकंड गर्लफ्रेंड का ट्विस्ट लेकर आया है. इस बार कहानी में बाघा और बावरी के रिश्ते को लेकर नया मोड़ आया है, जिसने गोकुलधाम सोसाइटी में कन्फ्यूजन बढ़ गया है. शो में दिखाया जा रहा कि बाघा की एक दूसरी गर्लफ्रेंड आ गई है. अब ये कौन लड़की है, इसका खुलासा हो गया है.

Tapu Female Disguise Track: टप्पू है बाघा की सेकंड गर्लफ्रेंड

सबसे बड़ा ट्विस्ट यह है कि यह रहस्यमयी लड़की कोई और नहीं बल्कि टप्पू (नितीश भलूनी) हैं, जो महिला के भेष में नजर आए है. टप्पू का यह लुक शो में पहली बार देखने को मिला है. नितीश भलूनी ने इस किरदार के लिए सिर्फ आउटफिट ही नहीं, बल्कि अपनी बॉडी लैंग्वेज, आवाज, एक्सप्रेशन और कॉमिक टाइमिंग पर भी मेहनत की है. उन्होंने महिला किरदार को असली दिखाने के लिए हाव-भाव और मेकअप तक पर ध्यान दिया है.

Asit Kumarr Modi Statement: असित कुमार मोदी ने कहा- नितीश ने ट्रैक के लिए बहुत मेहनत की है

शो के निर्माता असित कुमार मोदी ने टप्पू के इस ट्रैक पर बात करते हुए कहा, “हमारे शो की सबसे बड़ी ताकत यह है कि हमारे कलाकार हर नए और चुनौतीपूर्ण किरदार में अपना पूरा प्रयास करते हैं. नितीश ने इस ट्रैक के लिए बहुत मेहनत की है. जिस आत्मविश्वास, सहजता और कॉमिक टाइमिंग के साथ उन्होंने यह किरदार निभाया है, वह काबिल-ए-तारीफ है. हम हमेशा अपने दर्शकों को नया मनोरंजन देने और कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देने में विश्वास रखते हैं. मुझे यकीन है कि दर्शक टप्पू के इस अनोखे अवतार और इस मजेदार कहानी को खूब एंजॉय कर रहे होंगे.”

अब तक कितने टप्पू शो में बदले गए?

शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा‘ में 2008 से टप्पू का किरदार भव्य गांधी ने निभाया था. उन्होंने 2017 में शो छोड़ दिया और उनकी जगह राज अनादकट ने ले ली. साल 2017 से लेकर राज ने टप्पू का रोल 2022 तक निभाया. इसके बाद राज को नितीश भलूनी को रिप्लेस किया था.

यह भी पढ़ें- TMKOC के ‘तारक मेहता’ शैलेश लोढ़ा ने धूमधाम से की बेटी स्वरा की शादी, फैंस पूछने लगे- जेठालाल कहां हैं?