Suspense Thriller Movies on Netflix: थ्रिल और ट्विस्ट से भरपूर हैं नेटफ्लिक्स की ये फिल्में, आखिरी सीन तक मिलेगा जबरदस्त सस्पेंस

Suspense Thriller Movies on Netflix: अगर आपको सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर फिल्में पसंद हैं, तो नेटफ्लिक्स की ये 5 फिल्में आपके लिए परफेक्ट हैं. दमदार कहानी, चौंकाने वाले ट्विस्ट और शानदार एक्टिंग के साथ ये मूवीज आपको आखिरी सीन तक बांधे रखेंगी.

By Shreya Sharma | January 29, 2026 2:32 PM

Suspense Thriller Movies on Netflix: अगर आपको वीकेंड पर दिमाग घुमा देने वाली कहानियां, अचानक आने वाले ट्विस्ट और लास्ट तक बांधे रखने वाला सस्पेंस पसंद है, तो नेटफ्लिक्स आपके लिए लेकर आया कुछ फिल्में लेकर आया है. आज हम आपको नेटफ्लिक्स पर मौजूद ऐसी 5 फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अगर आपने मिस कर दिया तो सच में कुछ खास देखने से चूक जाएंगे. तो आइए बिना देरी किए इस लिस्ट पर एक नजर डालते है. 

जिगरा

आलिया भट्ट ने अपने करियर में कई अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं और इस फिल्म में भी वह एक इंटेंस रोल में नजर आती हैं. जिगरा सिर्फ एक सस्पेंस फिल्म नहीं है, बल्कि इसमें इमोशन्स और रिश्तों की गहराई भी दिखाई गई है. कहानी धीरे-धीरे आगे बढ़ती है और फिर ऐसे मोड़ लेती है, जहां दर्शक खुद से सवाल करने लगता है. 

दो पत्ती

नेटफ्लिक्स की सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों में दो पत्ती का नाम भी शामिल है. इस फिल्म में काजोल और कृति सेनन मुख्य भूमिकाओं में हैं. कहानी उत्तराखंड की है, जहां दो जुड़वां बहनों के बीच का तनाव और टकराव कहानी को दिलचस्प बना देता है. फिल्म तब और पकड़ बनाती है, जब एक पुलिस जांच शुरू होती है और धीरे-धीरे छिपे हुए राज सामने आने लगते हैं. 

सिकंदर का मुकद्दर

अगर आप कुछ हटकर और अलग तरह का सस्पेंस देखना चाहते हैं, तो सिकंदर का मुकद्दर एक बढ़िया ऑप्शन है. इस फिल्म की कहानी आम फिल्मों से थोड़ी अलग है, जहां किरदारों की सोच और हालात कहानी को आगे बढ़ाते हैं. फिल्म देखते वक्त बोरियत का एहसास बिल्कुल नहीं होता और हर मोड़ पर कुछ नया देखने को मिलता है. 

सेक्टर 36

विक्रांत मैसी की फिल्म सेक्टर 36 भी नेटफ्लिक्स की बेहतरीन सस्पेंस फिल्मों में शामिल है. फिल्म की कहानी एक गंभीर मुद्दे को छूती है और सस्पेंस के साथ-साथ भावनात्मक असर भी छोड़ती है. फिल्म की तारीफ इसकी रियलिस्टिक कहानी और दमदार परफॉर्मेंस के लिए की जाती है.

ये भी पढ़ें: Trending Shows on JioHotstar: घर बैठे एंटरटेनमेंट का मिलेगा फुल डोज, जियो हॉटस्टार पर देखें ये ट्रेंडिंग फिल्में और सीरीज