Splitsvilla X6 Finale: प्यार जीतेगा या पैसा? इस दिन होगा ग्रैंड फिनाले, यहां देखें टॉप 4 फाइनलिस्ट कपल्स की लिस्ट

Splitsvilla X6 Finale: 'एमटीवी स्प्लिट्सविला 16' का ग्रैंड फिनाले 15 और 16 मई को होने वाला है. जानें कौन से टॉप 4 कपल्स फिनाले में पहुंचे हैं और क्या है 'प्यार या पैसा' का नया ट्विस्ट.

By Sheetal Choubey | May 11, 2026 6:46 PM

Splitsvilla X6 Finale: लड़ाई-झगड़े, रोमांस और ढेर सारे टास्क के बाद अब ‘स्प्लिट्सविला 16: प्यार या पैसा’ अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है. सनी लियोन और करण कुंद्रा का होस्ट किया जाने वाला यह शो अब खत्म होने वाला है. इस हफ्ते के अंत में हमें पता चल जाएगा कि इस सीजन का विजेता कपल कौन बनेगा. 10 मई को सेमी-फिनाले टास्क खत्म होने के बाद अब सबकी नजरें सिर्फ ट्रॉफी पर टिकी हैं. ऐसे में आइए आपको बताते हैं शो से जुड़ी खास डिटेल्स कि फिनाले कब आएगा और कौन हैं टॉप 4 फाइनलिस्ट कपल.

ग्रैंड फिनाले कब और कहां देखें?

स्प्लिट्सविला 16 का ग्रैंड फिनाले दो दिनों तक चलेगा. यह शुक्रवार, 15 मई और शनिवार, 16 मई 2026 को दिखाया जाएगा. आप इसे एमटीवी (MTV India) चैनल पर देख सकते हैं. अगर आप फोन पर देखना चाहते हैं, तो यह JioHotstar ऐप पर शाम 7 बजे से स्ट्रीम होगा.

फिनाले में कौन-कौन पहुंचा है? (Top 4 Finalists)

इस बार फिनाले की रेस में 4 मजबूत जोड़ियां आमने-सामने होंगी:

  • कुशल तंवर (गुल्लू) और कायरा अनु
  • सोराब बेदी और निहारिका तिवारी
  • रुरु ठाकुर और योगेश रावत
  • टेन डी विलियर्स और सौंदर्या शेट्टी (सैंडी)

इन चारों जोड़ियो के बीच कड़ी टक्कर होने वाली है. फैंस ने अपने पसंदीदा कपल को जिताने के लिए जियोहॉटस्टार ऐप पर जमकर वोटिंग भी की है.

फिनाले में क्या होगा खास?

फिनाले एपिसोड बहुत ही धमाकेदार होने वाला है. पुराने कंटेस्टेंट्स (जैसे अनीशा शिंदे और चक्षदीप) वापस आएंगे और उनके बीच पुरानी बातों को लेकर बहस भी देखने को मिलेगी. साथ ही, ‘मिस्चिफ मेकर्स’ उर्फी जावेद और निया शर्मा एक नया ट्विस्ट लेकर आएंगी. वे 6 लिफाफे लाएंगी जिनकी बोली 50,000 स्प्लिटकॉइन्स से शुरू होगी. कुछ लिफाफों में फायदे होंगे और कुछ में नुकसान, जो गेम को पूरी तरह पलट सकते हैं.

आखिर में कपल्स को सबसे बड़ा फैसला लेना होगा कि उन्हें ‘प्यार’ चाहिए या ‘पैसा’.

यह भी पढ़ें: “मैं भी वैभव को मिस करता हूं”, Gullak Season 5 में रिप्लेसमेंट पर बोले अनंत जोशी