[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment South OTT Releases This Week: इस हफ्ते मिलेगा साउथ एंटरटेनमेंट का फुल डोज, देखें पूरी लिस्ट

South OTT Releases This Week: इस हफ्ते मिलेगा साउथ एंटरटेनमेंट का फुल डोज, देखें पूरी लिस्ट

0
South OTT Releases This Week: इस हफ्ते मिलेगा साउथ एंटरटेनमेंट का फुल डोज, देखें पूरी लिस्ट
इस हफ्ते 13 से 19 अप्रैल साउथ OTT रिलीज, फोटो- इंस्टाग्राम

South OTT Releases This Week (April 13 to April 19): इस हफ्ते 13 से 19 अप्रैल के बीच OTT प्लेटफॉर्म्स पर कई नई साउथ फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. इस बार खास बात ये है कि आपको अलग-अलग तरह की कहानियां देखने को मिलेंगी- कहीं डर और सस्पेंस, कहीं प्यार और दोस्ती, तो कहीं एक्शन और हिम्मत की कहानी. यानी बिना कहीं बाहर जाए, घर बैठे ही आपको पूरा एंटरटेनमेंट मिलने वाला है. तो आइए जानते हैं कि इस हफ्ते OTT पर क्या-क्या नया आने वाला है.

Sambhavam Adhyayam Onnu (JioHotstar – 15 अप्रैल)

ये एक मलयालम मिस्ट्री-हॉरर फिल्म है, जिसकी कहानी जंगल में सेट है. तीन पुलिस ऑफिसर अपने एक साथी को ढूंढने के लिए जंगल में जाते हैं, लेकिन वहां कुछ अजीब होता है. वे एक टाइम लूप में फंस जाते हैं, यानी वही चीजें बार-बार होती रहती हैं. अब सवाल ये है कि क्या वे इस चक्कर से बाहर निकल पाएंगे या नहीं? कहानी काफी सस्पेंस से भरी है.

Youth (Netflix – 16 अप्रैल)

ये एक तमिल रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है, जो खासकर युवाओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है. कहानी एक लड़के प्रवीण की है, जो सच्चा प्यार ढूंढना चाहता है. इस दौरान उसकी जिंदगी में तीन अलग-अलग रिश्ते आते हैं, जिससे उसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है. फिल्म में दोस्ती, प्यार और जिंदगी की सच्चाई को बहुत आसान तरीके से दिखाया गया है.

Ustaad Bhagat Singh (Netflix – 16 अप्रैल)

ये एक तेलुगु एक्शन-कॉमेडी फिल्म है. कहानी एक ऐसे लड़के की है, जिसे उसके टीचर ने भगत सिंह के नाम और विचारों से इंस्पायर किया. बड़ा होकर वो अन्याय के खिलाफ खड़ा होता है और बुरे लोगों से लड़ता है. फिल्म में एक्शन के साथ-साथ अच्छी सीख भी देखने को मिलती है.

तो इस हफ्ते साउथ की ये फिल्में आपके एंटरटेनमेंट का पूरा ध्यान रखने वाली हैं. आप अपनी पसंद के हिसाब से कुछ भी चुन सकते हैं और घर बैठे मजे से देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: OTT Releases This Week: गर्मी में नहीं जाना बाहर लेकिन एंटरटेनमेंट चाहिए भरपूर? ये नई रिलीज बना देंगी आपका हफ्ता मजेदार

Previous article झाड़ू में मछली रखकर आर डी बर्मन ने क्यों दिया था आशा भोसले को गिफ्ट? जानिए पूरा किस्सा
Next article गर्मी में छा जाएंगी आम की ये 5 रेसिपी, स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाना चाहेंगे 
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel