[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Sitaare Zameen Par OTT Release Date: आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ की रिलीज डेट हुई कंफर्म, स्ट्रीमिंग डिटेल्स जानें

Sitaare Zameen Par OTT Release Date: आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ की रिलीज डेट हुई कंफर्म, स्ट्रीमिंग डिटेल्स जानें

0
Sitaare Zameen Par OTT Release Date: आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ की रिलीज डेट हुई कंफर्म, स्ट्रीमिंग डिटेल्स जानें
सितारे जमीन पर OTT रिलीज डेट, फोटो- इंस्टाग्राम

Sitaare Zameen Par OTT Release Date: ‘सितारे जमीन पर’ अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आ रही है. सिनेमाघरों में जबरदस्त हिट होने के बाद आमिर खान ने फिल्म का OTT प्रीमियर करने का फैसला किया है. इससे पहले दर्शकों को YouTube पर फिल्म देखने के लिए 100 रुपए देने पड़ते थे. अब यह फिल्म 3 अप्रैल, 2026 से Sony LIV पर मुफ्त में स्ट्रीम होगी. ऐसे में रिलीज से पहले आइए जानते हैं फिल्म की कहानी, स्टार कास्ट और बॉक्स ऑफिस परफॉरमेंस.

फिल्म की कहानी

‘सितारे जमीन पर’ में आमिर खान और जेनेलिया देशमुख मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म एक बास्केटबॉल टीम और उनके कोच की कहानी दिखाती है. यह टीम बौद्धिक रूप (Mentally) से दिव्यांग खिलाड़ियों की है और कोच को उनकी ट्रेनिंग का जिम्मा शराब पीकर गाड़ी चलाने की सजा के रूप में दिया जाता है. यह फिल्म 2018 की स्पेनिश फिल्म ‘चैम्पियंस’ का आधिकारिक रीमेक है.

स्टार कास्ट

आमिर खान और जेनेलिया देशमुख के अलावा फिल्म में आशीष पेंडसे, अरुष दत्ता, आयुष भंसाली, ऋषि शाहनी, गोपीकृष्णन वर्मा, ऋषभ जैन, वेदांत शर्मा, सिमरन मंगेशकर, संवित देसाई और नमन मिश्रा भी हैं.

ओटीटी पर रिलीज न होने का झूठ आमिर ने क्यों कहा था?

पिछले साल जुलाई में, आमिर ने मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया था कि ‘सितारे जमीन पर’ OTT पर रिलीज नहीं होगी, बल्कि सीधे YouTube पर रिलीज की जाएगी. उन्होंने कहा, “मैं हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं, क्योंकि जब मैंने कहा था कि ‘सितारे जमीन पर’ YouTube पर रिलीज नहीं होगी, तो मैंने झूठ बोला था. मैंने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि मेरे पास कोई और चारा नहीं था. मुझे फिल्म के थिएटर बिजनेस को बचाना था. मैं थिएटर के प्रति बहुत वफादार हूं; मेरी जिंदगी की शुरुआत ही सिनेमा से हुई थी. इसलिए, मैंने हमेशा अपनी फिल्मों के थिएटर बिजनेस को बचाने की कोशिश की है. फिर भी, मैं माफी मांगता हूं, क्योंकि मुझे झूठ बोलना पड़ा. वरना, इस फिल्म को लेकर मेरे सारे सपने वहीं खत्म हो जाते.”

सितारे जमीन पर का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

फिल्म 90 करोड़ रुपये के बजट पर बनी और वर्ल्डवाइड 267.52 करोड़ रुपये की कमाई की. दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स ने भी इसे खूब सराहा और यह बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई.

यह भी पढ़ें: South OTT Releases: OTT पर इस हफ्ते साउथ कंटेंट की भरमार, फटाफट लिस्ट देखें

Previous article पटना में इंटर के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, 27 मार्च को थी परीक्षा
Next article बारिश में इलेक्ट्रिक स्कूटर चलाना कितना सेफ? जानिए सच और जरूरी टिप्स
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel