[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile बारिश में इलेक्ट्रिक स्कूटर चलाना कितना सेफ? जानिए सच और जरूरी टिप्स

बारिश में इलेक्ट्रिक स्कूटर चलाना कितना सेफ? जानिए सच और जरूरी टिप्स

0
बारिश में इलेक्ट्रिक स्कूटर चलाना कितना सेफ? जानिए सच और जरूरी टिप्स
इलेक्ट्रिक स्कूटर से धुंआ निकलता देख परेशान आदमी (Photo: AI Generated)

अगर आपने हाल ही में इलेक्ट्रिक स्कूटर लिया है या लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके मन में एक सवाल जरूर आया होगा कि क्या इसे बारिश में चलाना सेफ है? दरअसल, ये सवाल बिल्कुल नॉर्मल है. लोगों के मन में कई तरह के डर और कन्फ्यूजन होते हैं. कहीं पानी से बैटरी खराब न हो जाए, कहीं शॉक न लगे, या स्कूटर बंद न पड़ जाए. कुछ बातें सच होती हैं, तो कुछ सिर्फ मिथक (myths) भी होते हैं. तो आइए समझते हैं कि बारिश या पानी का इलेक्ट्रिक स्कूटर पर असल में क्या असर पड़ता है और किन बातों को लेकर आपको चिंता करना और किन्हें बेझिझक नजरअंदाज करना चाहिए.

इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी पर पानी का कितना असर पड़ता है?

बारिश में इलेक्ट्रिक स्कूटर चलाना थोड़ा रिस्की लग सकता है, और ये चिंता भी जायज है. सबसे बड़ा सवाल होता है कि बैटरी पर पानी का क्या असर पड़ेगा? कहीं शॉर्ट सर्किट तो नहीं हो जाएगा? सच ये है कि अगर बैटरी और इलेक्ट्रिकल पार्ट्स पर सीधे ज्यादा पानी पड़े, तो दिक्कत हो सकती है. लेकिन अच्छी बात ये है कि सभी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में एक लेवल की वॉटर रेजिस्टेंस (water resistance) होती है.

भारत में मिलने वाले ज्यादातर इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बैटरी IP67 rating के साथ आती है. इसका मतलब है कि ये बैटरियां कुछ हद तक पानी से सेफ होती हैं. यहां तक कि अगर 30 मिनट तक पानी में डूबी रहें, तब भी ये सामान्य रूप से काम कर सकती हैं.

बारिश में छोटे टायर बनते हैं खतरे की वजह

गीली सड़कों पर टायर की पकड़ कम हो जाती है. इससे फिसलने का खतरा बढ़ जाता है. नॉर्मल बाइक्स के कंपैरिजन में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में टायर छोटे होते हैं. वहां बैलेंस बनाए रखना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. ऐसे में मोड़ लेते समय या अचानक ब्रेक लगाते समय कंट्रोल खोने का डर ज्यादा रहता है.

वॉटरप्रूफ कवर्स या प्रोटेक्टिव गियर का इस्तेमाल करें

अगर आप उन लोगों में से हैं जो अक्सर बारिश में राइड करते हैं, तो आप वॉटरप्रूफ कवर्स या प्रोटेक्टिव गियर में निवेश कर सकते हैं. ये आपको और आपकी बाइक दोनों को सेफ रखते हैं. साथ ही, निकलने से पहले अपना रूट भी सोच-समझकर चुनें, ताकि पानी भरे रास्तों या बड़े गड्ढों से बचा जा सके. और सबसे जरूरी बात कि बारिश में स्पीड कम ही रखें. धीरे चलाने से बाइक पर कंट्रोल बेहतर रहता है और फिसलने का खतरा भी कम हो जाता है.

यह भी पढ़ें: आपकी इन गलतियों से घट जाती है बाइक इंजन की लाइफ, आज से ही हो जाएं अलर्ट

Previous article Sitaare Zameen Par OTT Release Date: आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ की रिलीज डेट हुई कंफर्म, स्ट्रीमिंग डिटेल्स जानें
Next article देसी ब्रांड Ai+ ला रहा दो नये 5G स्मार्टफोन्स, एक में मिलेगा यूनिक लाइट रिंग फीचर
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel