[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Singham Again: अर्जुन कपूर ने विलेन की भूमिका निभाने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स में खूंखार…

Singham Again: अर्जुन कपूर ने विलेन की भूमिका निभाने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स में खूंखार…

0
Singham Again: अर्जुन कपूर ने विलेन की भूमिका निभाने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स में खूंखार…

Singham Again: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है. अब स्टार मल्टी-स्टारर फिल्म सिंघम अगेन में विलेन की भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. हाल ही में मेकर्स की ओर से उनका खूंखार लुक जारी किया गया. जिसमें उनके दातों पर खून लगा हुआ था. ऑल ब्लैक लुक में फैंस को उनका ये लुक काफी ज्यादा पसंद आया. एक और फोटो में एक्टर को रणवीर सिंह के साथ खड़ा देखा गया. पोस्टर शेयर करते हुए अर्जुन ने कैप्शन में लिखा, ”सिंघम का विलेन! हिट-मशीन रोहित शेट्टी सर के पुलिस जगत का हिस्सा बनकर दुनिया के टॉप पर महसूस कर रहा हूं! मैं आपसे वादा करता हूं कि वहां तबाही होगी…#सिंघमअगेन.” अब उन्होंने विलेन की भूमिका निभाने पर चुप्पी तोड़ी है.


सिंघम अगेन में विलेन की भूमिका निभाने पर अर्जुन कपूर ने तोड़ी चुप्पी
अर्जुन कपूर ने विलेन की भूमिका निभाने पर अपने गुरुओं आदित्य चोपड़ा और रोहित शेट्टी का आभार व्यक्त किया. अपनी प्रेरणा के बारे में बात करते हुए अर्जुन ने इंडियन एक्सप्रेस संग बात करते हुए कहा, “मैंने इशकजादे, औरंगजेब जैसी फिल्मों में विलेन की भूमिका निभाकर इंडस्ट्री में करियर शुरू किया और इतने वर्षों के बाद, मैं यहां भी खलनायक की भूमिका निभा रहा हूं.” आदित्य चोपड़ा ने मुझमें इतने दमदार किरदार निभाने की क्षमता देखी, अब मैं रोहित शेट्टी का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे यह विश्वास दिलाया कि मैं उनकी महत्वाकांक्षी और बहुचर्चित कॉप यूनिवर्स फिल्म में एक बेहतरीन खलनायक की भूमिका निभा सकता हूं.


विलेन की भूमिका निभाने के लिए एक्साइटेड हैं अर्जुन कपूर
उन्होंने कहा, “ये दोनों लोग मेरे फिल्मी करियर में सच्चे गुरु रहे हैं और मैं आभारी हूं कि रोहित शेट्टी जैसे हिट-मशीन फिल्म निर्माता का मानना ​​है कि मैं सिंघम अगेन में खलनायक की भूमिका निभाकर लोगों को आश्चर्यचकित कर सकता हूं.” अभिनेता ने यह भी बताया कि वह रोहित शेट्टी की फिल्म में खलनायक की भूमिका निभाने के लिए कितने उत्साहित हैं, क्योंकि इससे उन्हें एक अभिनेता के रूप में भी प्रयोग करने का मौका मिला.

Read Also- Don 3 से लेकर Singham Again तक, साल 2024 में इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगे रणवीर सिंह


सिंघम अगेन की शूटिंग को लेकर क्या बोले अर्जुन कपूर
अर्जुन ने कहा, “मैं हमेशा से स्क्रीन पर अलग-अलग तरह के कैरेक्टर्स करना चाहता था और दर्शकों को कुछ अलग देखने को देना चाहता था. इसलिए, सिंघम अगेन में पुलिस के कट्टर दुश्मन की भूमिका निभाना मेरे लिए एक रोमांचक अवसर था. अर्जुन कपूर ने आगे कहा, “जैसा कि मैंने कहा, जब मैं सिंघम अगेन के सेट पर होता हूं तो ऐसा लगता है जैसे मेरे करियर का चक्र पूरा हो गया है. मुझे अपने करियर की शुरुआत में नकारात्मक किरदार निभाकर बहुत प्यार मिला और मैं सिंघम अगेन के साथ भी वैसा ही और अधिक प्यार पाना चाहता हूं.”


सिंघम अगेन के बारे में
रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित सिंघम अगेन में करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और रणवीर सिंह भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. सिंघम अगेन सुपर-हिट फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है. सिंघम 2011 में रिलीज हुई थी, जिसमें काजल अग्रवाल और प्रकाश राज मुख्य भूमिका में थे, इसके बाद 2014 में सिंघम रिटर्न्स आई। दोनों प्रोजेक्ट्स को बॉक्स ऑफिस पर हिट घोषित किया गया. सिंघम अगेन अगस्त 2024 में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म की अनाउंसमेंट सितंबर 2017 में सिंघम 3 से की गई थी, और ऑफिशियल टाइटल की घोषणा दिसंबर 2022 में की गई थी. 

Read Also- Singham Again: अजय देवगन की फिल्म में विलेन बनेंगे अर्जुन कपूर, सामने आया खूंखार लुक, आप भी देखें

Previous article हिमाचल की घाटियों में मक्खन जैसी चलती Tata की यह कार
Next article Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding: 3 दिन में बिना रिपीट के मेहमानों को परोसे जाएंगे 2500 लजीज डिश
Avatar Of Ashish Lata
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं, इनके पास पत्रकारिता एवं डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर एवं एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर काम करती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म आशीष लता की सबसे पसंदीदा बीट्स में से एक है. फिल्मों, टीवी शोज, ओटीटी कंटेंट और सेलिब्रिटी वर्ल्ड की हर छोटी-बड़ी अपडेट पर उनकी खास नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो पाठकों को जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें अंत तक जुड़े रहने के लिए भी प्रेरित करता है. बदलते डिजिटल ट्रेंड्स, ऑडियंस बिहेवियर और सर्च पैटर्न को समझते हुए वह ऐसा कंटेंट तैयार करती हैं, जो न सिर्फ जानकारीपूर्ण और भरोसेमंद हो, बल्कि पाठकों के लिए आसान, एंगेजिंग और पढ़ने लायक भी हो. SEO और रीडर-फर्स्ट अप्रोच के साथ उनका फोकस हमेशा उन खबरों पर रहता है जो लोगों के लिए सबसे ज्यादा मायने रखती हैं. अपने पत्रकारिता सफर में आशीष लता ने सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया और अलग-अलग राज्यों से जुड़ी बड़ी खबरों को भी करीब से कवर किया है. पत्रकारिता की शुरुआत आशीष लता ने प्लस न्यूज से की, जहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. ग्राउंड जर्नलिज्म का यह अनुभव आज भी उनके कंटेंट को गहराई, विश्वसनीयता और तथ्यपरक दृष्टिकोण प्रदान करता है. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न भूमिकाओं में कार्य किया. आशीष लता की पत्रकारिता की नींव मजबूत शैक्षणिक बैकग्राउंड और ऑन-ग्राउंड अनुभव पर आधारित है. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. अकादमिक सीख और न्यूजरूम के वास्तविक अनुभव का यही मेल उन्हें खबरों को गहराई से समझने और आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करता है. फैक्ट-आधारित रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws+1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसके कारण उनका कंटेंट विश्वसनीय, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया. इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel