[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile Car हिमाचल की घाटियों में मक्खन जैसी चलती Tata की यह कार

हिमाचल की घाटियों में मक्खन जैसी चलती Tata की यह कार

0
हिमाचल की घाटियों में मक्खन जैसी चलती Tata की यह कार
टाटा सफारी फेसलिफ्ट कार. फोटो: प्रभात खबर

Tata Safari Facelift Car: भारत में फेसलिफ्ट कार का चलन तेजी से बढ़ रहा है. कार कंपनियां इलेक्ट्रिक, सीएनजी, आईसीई और हाईब्रिड वेरिएंट्स में फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च कर रही हैं. देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने 2023 में टाटा सफारी फेसलिफ्ट को लॉन्च किया. यह ऐसी एसयूवी कार है, जो समतल मैदानी भागों में तो चलती ही है, लेकिन हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति और कुल्लू-मनाली की घाटियों में भी मक्खन की तरह चलती है. 6 और 7-सीटर कॉन्फिगरेशन में आने वाली यह कार 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग से लैस है. आइए, इस कार की खासियत के बारे में जानते हैं.

टाटा सफारी फेसलिफ्ट की कीमत

टाटा सफारी फेसलिफ्ट एसयूवी कार कुल चार वेरिएंट में आती है, जिसमें स्मार्ट, प्योर, एडवेंचर और अकंप्लिश्ड शामिल हैं. इसमें कॉस्मिक गोल्ड, गैलेक्टिक सफायर, स्टारडस्ट ऐश, स्टेलर फ्रॉस्ट, ओबेरॉन ब्लैक, सुपरनोवा कॉपर और लूनार स्लेट कलर ऑप्शन मिलता है. एक्स-शोरूम में इसकी कीमत 16.19 लाख रुपये से 27.34 लाख रुपये के बीच है. यह 6 सीटर और 7 सीटर कॉन्फगरेशन में आती है. थर्ड रो सीट को फोल्ड करने के बाद इसमें 420 लीटर का बूट स्पेस मिलेगा. वहीं सेकंड रो सीट को फोल्ड करने के बाद 827 लीटर का बूट स्पेस मिलता है.

Also Read: Aadhaar-PAN Link के बाद सस्ता हो जाएगा Car Loan, जानें कैसे?

टाटा सफारी फेसलिफ्ट का इंजन और माइलेज

टाटा सफारी फेसलिफ्ट में 170 पीएस की पावर और 350 एनएम का टॉर्क देने वाला 2.0-लीटर मल्टीजेट डीजल इंजन दिया गया है. इस इंजन के साथ 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की चॉइस दी गई है. इसके माइलेज की बात करें, तो टाटा सफारी फेसलिफ्ट मैनुअल में 16.30 किलोमीटर प्रति लीटर और ऑटोमैटिक ट्रिम में 14.50 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है.

Also Read: KYC Update नहीं करने पर FASTag और पैसा बेकार! जानें फिर क्या होगा आगे

टाटा सफारी फेसलिफ्ट के फीचर्स

टाटा सफारी फेसलिफ्ट में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट करने वाला 12.3 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25 इंच फुल डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 10-स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम और वायरलेस फोन चार्जर दिए गए हैं. इसके अलावा, इसमें जेस्चर इनेबल्ड पावर्ड टेलगेट, मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, डुअल-ज़ोन ऑटोमैटिक एसी, एक पैनोरमिक सनरूफ, 6 सीटर वेरिएंट में वेंटिलेटेड फ्रंट व सेकंड रो सीट, एयर प्योरिफायर, मेमोरी और वेलकम फ़ंक्शन के साथ 6 तरह से पावर एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट और 4-वे पावर्ड इलेक्ट्रिक बॉस मोड के साथ को-पैसेंजर सीट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं.

Also Read: मोबिल ऑयल नहीं बदलने पर गाड़ी का इंजन फेल! फिर पड़ेंगे लेने के देने!

टाटा सफारी फेसलिफ्ट के सेफ्टी फीचर्स और मुकाबला

टाटा सफारी फेसलिफ्ट में सवारियों की सुरक्षा के लिए 7 एयरबैग (6 एयरबैग स्टैंडर्ड), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), हिल असिस्ट, एक 360-डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. इसमें अब अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल का फीचर भी शामिल कर दिया गया है. बाजार में इसका मुकाबला एमजी हेक्टर प्लस, हुंडई अल्कजार और महिंद्रा एक्सयूवी 700 से है.

Previous article मुंबई के निकट झुग्गी-बस्ती में आग लगने से एक की मौत
Next article Singham Again: अर्जुन कपूर ने विलेन की भूमिका निभाने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स में खूंखार…
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel