[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment रियलिटी शो ‘लॉक अप’ में बोलीं शिवांगी जोशी- मैं एंगेज्ड हूं, क्या सच में सगाई कर चुकी हैं ?

रियलिटी शो ‘लॉक अप’ में बोलीं शिवांगी जोशी- मैं एंगेज्ड हूं, क्या सच में सगाई कर चुकी हैं ?

0
रियलिटी शो ‘लॉक अप’ में बोलीं शिवांगी जोशी- मैं एंगेज्ड हूं, क्या सच में सगाई कर चुकी हैं ?
शिवांगी जोशी की सगाई, फोटो- इंस्टाग्राम

Shivangi Joshi Lock Upp: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी इन दिनों रियलिटी शो ‘लॉक अप: सच या सजा’ में नजर आ रही हैं. शो में कई कंटेस्टेंट अपनी निजी जिंदगी से जुड़े चौंकाने वाले खुलासे कर रहे हैं. इसी बीच शिवांगी जोशी ने भी ऐसा बयान दिया, जिसने घर के बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ उनके फैंस को भी हैरान कर दिया.

Shivangi Joshi Engagement Statement: शिवांगी ने कहा- “मैं एंगेज्ड हूं”

Shivangi Joshi
शिवांगी जोशी, फोटो- इंस्टाग्राम

शो के एक एपिसोड में शिवांगी जोशी अपनी साथी कंटेस्टेंट श्रेया कालरा से बात कर रही थीं. बातचीत के दौरान श्रेया ने उनसे पूछा कि क्या वह किसी को ढूंढ रही हैं और शादी के बारे में क्या सोचती हैं. इस पर शिवांगी ने कहा कि अब वह शादी करना चाहती हैं. फिर जब उनसे पूछा गया कि उन्हें कैसा लाइफ पार्टनर चाहिए, तो उन्होंने अचानक कहा, “वैसे मैं एंगेज्ड हूं.”

उनकी यह बात सुनकर श्रेया भी हैरान रह गईं.

Social Media Reaction: सोशल मीडिया पर शुरू हुई चर्चा

शिवांगी का यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. लोग यह जानने लगे कि क्या उन्होंने सच में सगाई कर ली है या फिर वह सिर्फ मजाक कर रही थीं.

हालांकि, शिवांगी ने इसके बाद इस बात पर कोई और जानकारी नहीं दी. इसलिए अभी तक यह साफ नहीं है कि उनकी सगाई की बात सच थी या मजाक.

Image 21
रियलिटी शो ‘लॉक अप’ में बोलीं शिवांगी जोशी- मैं एंगेज्ड हूं, क्या सच में सगाई कर चुकी हैं? 5

Shivangi Joshi Kushal Tandon Relationship: कुशाल टंडन के साथ उनकी लव स्टोरी

Shivangi And Kushal
शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन फोटो- इंस्टाग्राम

शिवांगी के इस बयान के बाद लोगों को उनका पुराना रिश्ता भी याद आ गया. शिवांगी पहले टीवी एक्टर कुशाल टंडन के साथ रिलेशनशिप में थीं. दोनों ने टीवी शो ‘बरसातें – मौसम प्यार का’ में साथ काम किया था. पिछले साल कुशाल टंडन ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बताया था कि उनका और शिवांगी का ब्रेकअप हो चुका है. उन्होंने यह भी कहा था कि दोनों करीब पांच महीने पहले ही अलग हो गए थे.

यह भी पढ़ें: कुशाल टंडन से ब्रेकअप के बाद शिवांगी जोशी ने किया ऐसे रिएक्ट? कहा- खुद को अभी थोड़ा और प्यार कर लो

यह भी पढ़ें: Shivangi Joshi संग ब्रेकअप पर कुशाल टंडन ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

Previous article सगाई की तस्वीरें, दुल्हन के पुराने सोशल मीडिया वीडियो का इस्तेमाल कर शादी तोड़ने की कोशिश; नालंदा में सामने आए कई मामले
Next article गोहत्या पर रोक के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची तमिलनाडु सरकार
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel