Shefali Jariwala Death: क्या ब्लैक मैजिक की वजह से हुई शेफाली जरीवाला की मौत? पति पराग त्यागी ने किया बड़ा खुलासा

Shefali Jariwala Death: शेफाली जरीवाला की मौत को लेकर पति पराग त्यागी ने पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में ब्लैक मैजिक और कार्डियक अरेस्ट पर खुलकर बात की.

By Sheetal Choubey | January 19, 2026 8:19 AM

Shefali Jariwala Death: साल 2025 में एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के अचानक निधन की खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया था. महज 42 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट के चलते उनका इस दुनिया से चले जाना न सिर्फ परिवार, बल्कि उनके चाहने वाले फैंस के लिए भी यकीन करना मुश्किल था. टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुकी शेफाली को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें भी सामने आईं, जिनमें ब्लैक मैजिक जैसी बातें शामिल थीं.

अब एक्ट्रेस अभिनेत्री के पति और एक्टर पराग त्यागी ने इस पूरे मामले पर खुलकर अपनी बात रखी है. आइए आपको पूरी बात बताते हैं.

शेफाली जरीवाला पर हुआ था ब्लैक मैजिक?

एक्टर पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान जब ब्लैक मैजिक को लेकर सवाल उठाया गया, तो पराग ने साफ शब्दों में कहा कि बहुत से लोग इन बातों को नहीं मानते, लेकिन उन्हें यकीन है कि उनकी पत्नी के साथ कुछ गलत हुआ था. उन्होंने बताया कि शेफाली को अचानक कार्डियक अरेस्ट आया, जिस पर न CPR काम कर पाया और न ही कोई और उपाय.

पराग त्यागी ने आगे जिंदगी और कर्म को लेकर भी भावुक बातें साझा कीं. उन्होंने कहा कि इंसान अपने साथ सिर्फ कर्म लेकर जाता है, बाकी सब यहीं रह जाता है. उन्होंने रिश्तों और भावनाओं से खेलने वालों पर भी नाराजगी जाहिर की.

क्या अब दूसरी शादी करेंगे पराग त्यागी?

जब पारस छाबड़ा ने उनसे फ्यूचर को लेकर सवाल किया कि क्या वह दोबारा शादी करेंगे, तो पराग का जवाब बेहद इमोशनल था. उन्होंने कहा कि उनके दिल में आज भी शेफाली ही बसी हुई हैं. उनका मानना है कि पहले वह आकार से प्यार करते थे, अब निराकार से प्यार करने लगे हैं. प्रेम को उन्होंने महसूस करने की भावना बताया, न कि सिर्फ छूने तक सीमित.

बता दें कि शेफाली जरीवाला का निधन 27 जून 2025 को कार्डियक अरेस्ट से हुआ था. उन्होंने साल 2002 में सुपरहिट म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ से करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद वह ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से मशहूर हो गईं. शेफाली ने 2004 में म्यूजिक कंपोजर हरमीत सिंह से शादी की थी, हालांकि 2009 में दोनों का तलाक हो गया. इसके बाद उन्होंने 2014 में एक्टर पराग त्यागी से शादी की थी.

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2: ‘अब तक की सबसे बड़ी मल्टीस्टारर फिल्म होगी’, धुरंधर 2 को लेकर राम गोपाल वर्मा ने बढ़ाई एक्साइटमेंट