[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Sapna Choudhary Divorce: सपना पर था अफेयर का शक, इसलिए मारपीट करता था पति? को-स्टार का बड़ा दावा

Sapna Choudhary Divorce: सपना पर था अफेयर का शक, इसलिए मारपीट करता था पति? को-स्टार का बड़ा दावा

0
Sapna Choudhary Divorce: सपना पर था अफेयर का शक, इसलिए मारपीट करता था पति? को-स्टार का बड़ा दावा
सपना चौधरी और वीर साहू, फोटो- इंस्टाग्राम

Sapna Choudhary Divorce: हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. सपना और उनके पति वीर साहू के बीच चल रहा विवाद अब कोर्ट तक पहुंच चुका है. दोनों के रिश्ते में आई दरार और तलाक की खबरों के बीच अब सपना के करीबी और उनके साथ कई म्यूजिक वीडियो में काम कर चुके एक्टर सार्थक चौधरी ने कुछ ऐसे दावे किए हैं, जिन्होंने सभी को चौंका दिया है.

Why Did Veer Sahu Allegedly Assault Sapna Choudhary? वीर साहू सपना के साथ मारपीट क्यों करते थे?

Sapna Choudhary And Veer
सपना चौधरी और वीर साहू, फोटो- इंस्टाग्राम

फिल्मी बीट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, सार्थक चौधरी का दावा है कि शादी के कुछ समय बाद वीर साहू को सपना चौधरी की बढ़ती पॉपुलैरिटी और सफलता से परेशानी होने लगी थी. सपना के लगातार शो, गाने और सोशल मीडिया पर मिल रहे प्यार को लेकर वह असहज रहने लगे थे.

सार्थक ने यह भी दावा किया कि वीर साहू को सपना पर शक था कि उनका किसी दूसरे व्यक्ति के साथ अफेयर चल रहा है. उनके मुताबिक, इसी शक और आपसी तनाव की वजह से दोनों के बीच अक्सर बहस होती थी. सार्थक का आरोप है कि कई बार ये झगड़े इतने बढ़ जाते थे कि मारपीट तक की नौबत आ जाती थी. हालांकि, इन सभी दावों और आरोपों पर वीर साहू की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

Sarthak Choudhary Domestic Violence Case: सपना ने लगाए घरेलू हिंसा के आरोप

सार्थक चौधरी के मुताबिक, सपना चौधरी ने अपने पति वीर साहू के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है. सपना ने उन पर मारपीट के आरोप लगाए हैं. फिलहाल मामला कोर्ट में है और इसकी अगली सुनवाई का इंतजार किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: Yami Gautam on Maa Inti Bangaaram: समांथा की फिल्म को मिला शानदार रिस्पॉन्स, थिएटर में गूंजीं तालियां और सीटियां, यामी गौतम बोलीं- ये नजारा मेरे लिए संगीत जैसा है

Sarthak Choudhary Case Court Order: कोर्ट ने वीर साहू को क्या आदेश दिया?

सपना चौधरी की सुरक्षा को देखते हुए दिल्ली की द्वारका महिला कोर्ट ने 9 जून को एक अंतरिम आदेश जारी किया. कोर्ट ने वीर साहू को 25 जुलाई तक सपना चौधरी से दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं.

इस आदेश के अनुसार, वीर साहू न तो सपना के घर जा सकते हैं और न ही उनके कार्यस्थल पर. अब इस मामले की अगली सुनवाई 25 जुलाई को होगी. उसी दिन कोर्ट आगे का फैसला सुनाएगा.

Sapna Choudhary And Veer Sahu Marriage: कब हुई थी सपना और वीर साहू की शादी?

Sapna Choudhary And Veer Sahu
सपना चौधरी और वीर साहू, फोटो- इंस्टाग्राम

सपना चौधरी और वीर साहू ने साल 2020 में गुपचुप शादी की थी. शादी की जानकारी काफी समय बाद सामने आई थी. दोनों के दो बच्चे हैं. शुरुआत में दोनों की शादीशुदा जिंदगी अच्छी चल रही थी, लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों के रिश्ते में तनाव की खबरें लगातार सामने आ रही हैं.

Sapna Choudhary Latest Update: फिलहाल क्या कर रही हैं सपना चौधरी?

पर्सनल लाइफ में विवाद चलने के बावजूद सपना चौधरी अपने काम पर पूरा ध्यान दे रही हैं. वह सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव हैं और अपने नए गाने, स्टेज शो और आने वाले प्रोजेक्ट्स से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं.

अब फैंस की नजर 25 जुलाई को होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी है. सभी यह जानना चाहते हैं कि कोर्ट इस मामले में आगे क्या फैसला सुनाता है.

यह भी पढ़ें: Theater Releases This Week: इस हफ्ते थिएटर्स में लगेगा फिल्मों का मेला, नोट कर लें अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ समेत इन 7 फिल्मों की रिलीज डेट

Previous article 19वें दिन Peddi ने कितने करोड़ कमाए? वर्ल्डवाइड कलेक्शन जान रह जाएंगे हैरान
Next article पूर्वी सिंहभूम: 800 बीघा में खीरे की बंपर खेती, फिर भी किसानों को नहीं मिल रहा सही दाम
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel