[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment 8 साल बाद भी बरकरार है ‘तेरी आख्या का यो काजल’ का क्रेज, यूट्यूब पर पार किया 650 मिलियन व्यूज का रिकॉर्ड

8 साल बाद भी बरकरार है ‘तेरी आख्या का यो काजल’ का क्रेज, यूट्यूब पर पार किया 650 मिलियन व्यूज का रिकॉर्ड

0
8 साल बाद भी बरकरार है ‘तेरी आख्या का यो काजल’ का क्रेज, यूट्यूब पर पार किया 650 मिलियन व्यूज का रिकॉर्ड
सपना चौधरी का सुपरहिट गाना तेरी अखियां का यों काजल, फोटो- यूट्यूब

Sapna Choudhary Superhit Song Teri Aakhya Ka Yo Kajal: यूट्यूब और सोशल मीडिया पर हर दिन नए-नए गाने आते हैं और कुछ दिनों में लोग उन्हें भूल जाते हैं. लेकिन हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी का एक गाना ऐसा है, जिसका जादू सालों बाद आज भी वैसा ही बना हुआ है. हम बात कर रहे हैं उनके सबसे आइकॉनिक और ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर गाने ‘तेरी अखियां का यों काजल’ की. इस गाने ने रिलीज के बाद जबरदस्त रिकॉर्ड बना लिया था और आज भी यह लोगों के बीच उतनी ही लोकप्रियता बनाए हुए है. खास बात यह है कि यह गाना करीब 8 साल पहले आया था, लेकिन आज भी इसका क्रेज कम नहीं हुआ है.

इस गाने ने कैसे बदली सपना चौधरी की किस्मत? (Sapna Choudhary Career Turning Point)

यही वो गाना है जिसने सपना चौधरी को हरियाणा की पहचान से निकालकर पूरे देश में एक अलग पहचान दिलाई. ‘तेरी अखियां का यों काजल’ में उनका सादा सा सूट वाला देसी अंदाज और दमदार डांस स्टेप्स लोगों को काफी पसंद आए. गाना रिलीज होते ही तेजी से वायरल हो गया और सपना चौधरी को बड़े लेवल पर पहचान मिलने लगी. इस गाने का क्रेज सिर्फ आम लोगों तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि कई बार बॉलीवुड सेलेब्स और क्रिकेटर्स भी इस पर डांस करते नजर आ चुके हैं.

यह भी पढ़ें: सपना चौधरी के देसी ठुमकों ने मचाया बवाल, इंटरनेट पर छाया ‘मटक मटक के’ सॉन्ग

Teri Aakhya Ka Yo Kajal YouTube Views: 8 साल मे बटोरे 650 मिलियन से ज्यादा व्यूज

इस गाने ने यूट्यूब पर 664 मिलियन से ज्यादा व्यूज का बड़ा रिकॉर्ड हासिल किया है. इतनी बड़ी संख्या में व्यूज मिलना इसे खास बनाता है और यही वजह है कि किसी भी रीजनल गाने के लिए इस लेवल की पॉपुलैरिटी हासिल करना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि माना जाता है.

यह भी पढ़ें: Sapna Choudhary Divorce: सपना पर था अफेयर का शक, इसलिए मारपीट करता था पति? को-स्टार का बड़ा दावा

Previous article वीके पांडियन की पत्नी सुजाता राउत कार्तिकेयन बीजू जनता दल में शामिल
Next article काम मिलना बंद हो गया था, भाई को भी नहीं मिली नौकरी… रिया चक्रवर्ती ने बयां किया दर्द
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel