सपना चौधरी के देसी ठुमकों ने मचाया बवाल, इंटरनेट पर छाया ‘मटक मटक के’ सॉन्ग

Sapna Choudhary New Song Matak Matak Ke Viral: हरियाणा की क्वीन सपना चौधरी का लेटेस्ट सॉन्ग 'मटक मटक के' सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है. हरियाणवी एक्ट्रेस के एक्सप्रेशंस और फुल ऑन देसी वाइब आग लगाने वाला है.

By Ashish Lata | June 25, 2026 2:57 PM

Sapna Choudhary New Song Matak Matak Ke Viral: हरियाणवी एक्ट्रेस सपना चौधरी अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती हैं. हाल ही में उन्होंने अपने पति वीर साहू पर घरेलू हिंसा करने का आरोप लगाया था. पर्सनल लाइफ में इतना कुछ होने के बाद भी सपना अपने प्रोफेशनल काम को पूरी तवज्जो दे रही हैं. उनका गाना ‘मटक मटक के’ रिलीज हुआ है, जिसे सोशल मीडिया पर खूब प्यार मिल रहा है.

Sapna choudhary photo, pics-youtube

Sapna Choudhary New Song Matak Matak Ke: सपना चौधरी का नया गाना ‘मटक मटक के’ ने मचाया धमाल

सोनोटेक म्यूजिक का न्यू सॉन्ग ‘मटक मटक के’ आते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर चर्चा का विषय बन गया. गाने में हरियाणा की डांस क्वीन सपना चौधरी अपने शानदार अंदाज और जबरदस्त एक्सप्रेशंस से फैंस का दिल जीतती नजर आ रही हैं. इस ट्रैक को रुचिका जांगिड़ ने अपनी दमदार आवाज दी हैं.

Sapna Choudhary New Song

Sapna Choudhary Glamorous Style: सपना की ग्लैमरस अदाओं ने लूटी महफिल

वहीं सपना की स्क्रीन प्रेजेंस और उनके दमदार डांस मूव्स वीडियो में अलग ही चार चांद लगा रहे हैं. इसमें एक्ट्रेस लहंगा-चोली और सलवार सूट पहने दिखाई दे रही हैं. ‘मटक मटक के’ एक फुल ऑन देसी वाइब वाला डांस नंबर है, जिसे खास तौर पर पार्टी और डीजे लवर्स काफी पसंद कर सकते हैं. गाने के बोल राकेश माजरेया ने लिखे हैं.

Sapna choudhary photo, pics-youtube

Sapna Choudhary Style Highlight: सपना चौधरी का स्टाइल बना हाईलाइट

वीडियो की बात करें तो इसकी विजुअल क्वालिटी और प्रोडक्शन काफी शानदार है. डायरेक्टर कुलदीप राठी ने गाने को रंगीन और एंटरटेनिंग अंदाज में पेश किया है. सपना चौधरी का स्टाइल, कॉन्फिडेंस और देसी स्वैग पूरे वीडियो की सबसे बड़ी हाईलाइट बनकर सामने आता है.

Sapna choudhary photo, pics-youtube

यह भी पढ़ें- Sapna Choudhary Dance: सपना चौधरी ने किया गदर डांस, हरियाणवी डांसर की अदाएं देख दीवाने हुए, देखें VIDEO

यह भी पढ़ें- समंदर के बीच सपना चौधरी ने बिखेरा हुस्न का जलवा, तसवीरें देख थम जाएगी आंखें